Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

‘फरीदाबाद:सेल्फी विद तिरंगा’ का क्रेज, सेल्फी प्वाइंट पर दिख रहा उत्साह



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में,जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी फरीदाबाद मूर्ति दलाल के नेतृत्व में सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय, फरीदाबाद में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी के साथ परिसर में विशेष ‘सेल्फी विद तिरंगा’ सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया है, जहां आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।उपायुक्त आयुष सिन्हा ने भी ‘सेल्फी विद तिरंगा’ सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर आमजन को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे भी ‘सेल्फी विद तिरंगा’ के माध्यम से अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं तथा इस संदेश को अपने परिवार, मित्रों एवं अन्य लोगों तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।लघु सचिवालय में अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंच रहे नागरिक उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। साथ ही, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ का क्रेज भी लोगों में साफ दिखाई दे रहा है। आमजन तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित कर रहे हैं।

अभियान की नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा ने कहा कि प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व, गौरव एवं सम्मान से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को प्रदर्शित किया गया है। लघु सचिवालय में आने वाले अधिकारी, कर्मचारी और आमजन प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। वहीं सेल्फी प्वाइंट लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी एवं सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

Related posts

हरियाणा: 22.5 टन मादक पदार्थ जब्त कर 3000 से अधिक नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार

Ajit Sinha

एक कहावत हैं जंगल में मोर नाचा, उसे किसने देखा, आप गर्व से कह सकते हैं, मैंने सफ़ेद मोर को नाचते हुए देखा हैं, इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला सशक्तिकरण के लिए काम करेंगे: सीमा जैन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x