Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात एक नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर एक लड़के की सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने दीपावली एन्क्लेव में एक व्यक्ति की चाकू मारकर सनसनी  खेज हत्या करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत थाना पल्ला , फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ओम एनक्लेव अगवानपुर निवासी रामलोट ने पुलिस चौकी नवीन नगर में शिकायत दी कि 7/8 अगस्त की मध्यरात्रि को उसके पास उसके बेटे किशोरी कनौजिया के दोस्त दीपक का फोन आया। दीपक ने उसे बताया कि उसके बेटे किशोरी कनौजिया को एक लड़के ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना के बाद किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।शिकायत के आधार पर थाना पल्ला , फरीदाबाद में हत्या तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी नवीन नगर , फरीदाबाद की टीम ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए अपचारी बालक को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 7/8 अगस्त की रात को मृतक किशोरी कनौजिया और अपचारी बालक के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौच हो गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और अपचारी बालक ने तैश में आकर किशोरी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गया और वह मौका से भाग गया था।

Related posts

फरीदाबाद : एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेकू बता कर उनका जलाया पुतला, एनएसयूआई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल विधानसभा सत्र में उठाई आवाज, बोले अवैध विज्ञापन होगी बंद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जिले में वर्ष-2015 में प्राप्त हुई र्सी.एम. विण्डो की लम्बित शिकायतों को 30 जून 2017 तक निपटाएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x