Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक हरियाणा

बंतो कटारिया एवं रेणु डाबला की नियुक्ति से अनुसूचित जाति आयोग को मिलेगी नई मजबूती : डॉ. अर्चना गुप्ता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त होने पर श्रीमती बंतो कटारिया तथा वाइस-चेयरपर्सन नियुक्त होने पर श्रीमती रेणु डाबला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि दोनों अनुभवी एवं कर्मठ नेत्रियों की नियुक्ति से आयोग के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्हें विश्वास है कि श्रीमती बंतो कटारिया और श्रीमती रेणु डाबला अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निर्वहन करते हुए अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों, कल्याण और उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करेंगी।उन्होंने कहा कि दोनों की कार्यक्षमता और अनुभव का लाभ न केवल अनुसूचित जाति समाज बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने दोनों के सफल एवं जनसेवा को समर्पित कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

एसटीएफ रोहतक ने नीरज बवाना गैंग के शार्प शूटर और 25 हजार रूपए के इनामी बदमाश को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर व्याख्यान

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज वर्ष 2010 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को एसपी रैंक से डीआईजी पद पर किया प्रमोट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x