Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल गांधी बोले- प्रयागराज में प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आगामी आठ अगस्त को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं और यह आयोजन हर हाल में तय स्थान पर ही होगा।नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद और बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार इस कार्यक्रम से घबराकर इसे रद्द कराने के लिए भरसक प्रयास कर रही है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि कोटा और देहरादून में सफलता के बाद अब प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित होना है। लेकिन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रयागराज प्रशासन कार्यक्रम स्थल से जुड़ी अनुमतियों को रद्द कराने के लिए डराने-धमकाने और अनुचित दबाव बनाने में लगे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण सभा या संवाद करना सभी का संवैधानिक अधिकार है। पार्टी सभी नियमों का पालन करते हुए जरूरी अनुमतियां ले रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार असंवैधानिक तरीकों से कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान के बाद ‘छात्रों की गूंज’ पूरे देश में सुनाई देने लगी है, इससे भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह घबरा गए हैं। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रयागराज प्रशासन से अपील की कि वे लोकतंत्र के सिद्धांतों को कमजोर न करें और कार्यक्रम के आयोजन में कोई बाधा न डालें।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए लाखों छात्र पंजीकरण करा चुके हैं और युवा वर्ग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है; वह छात्रों के अधिकारों की रक्षा करती रहेगी और उनकी आवाज बुलंद करती रहेगी।
सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, वह छात्रों की आवाज उठाने से हमें नहीं रोक सकतीवहीं पत्रकार वार्ता से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय, उन पर एफआईआर दर्ज कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज दबाना है। सवाल पूछने पर लाठी बरसाई जाती है, विरोध करने पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं और आवाज उठाने पर पैलेट गन चलाई जाती है।राहुल गांधी ने कहा, “जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है। उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है।”वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि वह छात्रों के साथ हैं। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, उन्हें छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती।

Related posts

दिल्ली में प्रदूषण रोकथाम के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरी सीएम आतिशी

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: सीएम आतिशी ने दिल्ली में छठ महापर्व के दिन अवकाश की घोषणा की।

Ajit Sinha

नवीन खाती गैंग के पूर्व सदस्य समेत दो खूंखार अपराधी अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x