Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने घरेलू सहायिका व उसके बेटे से सोने की चेन और एप्पल आईफोन बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-21 में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था। अब पुलिस रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ में मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। जांच के दौरान मुख्य आरोपी घरेलू सहायिका से मृतका की सोने की चेन तथा उसके बेटे से मृतका का एप्पल आईफोन बरामद हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, चोरी की गई अन्य संपत्ति तथा हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि यह मामला 3 अगस्त को सामने आया था। शिकायतकर्ता रिटायर्ड आर्मी कैप्टन मनमोहन लाल की 72 वर्षीय पत्नी नीरा मेहता की उनके घर में घरेलू सहायिका, उसके बेटे तथा पति द्वारा हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने का भी प्रयास किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचकूला पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। डीसीपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को 5 अगस्त को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया था। जांच अभी शेष होने के कारण मुख्य आरोपी महिला और उसके बेटे को फिर से अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि महिला के पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।अब पुलिस मामले में चोरी की गई अन्य संपत्ति, घटनाक्रम और हत्या के पीछे के सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

लोहे का व्यापारी निकला10 दिनों से लापता नाबालिग लड़की का हत्यारा,खढ्ढे खोद कर निकला शव को, दो को किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

दिल्ली मेट्रो पुलिस ने केबल चोरी में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया,4 चोर पकड़े गए, चोरी गया केबल, 2 मोबाइल फोन बरामद।

Ajit Sinha

आम चुनाव और उपचुनाव 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में जब्ती 1,000 करोड़ रुपये से अधिक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x