
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत,गोहाना: सुनारिया जिला कारागार में तैनात तिहाड़ खुर्द निवासी कुलदीप सिंह का पिछले दिनों बीमारी के चलते पीजीआई रोहतक में निधन हो गया था। निधन के बाद परिजनों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उनके अंगदान करने का सराहनीय निर्णय लिया। परिवार के इस निर्णय से जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है। कुलदीप सिंह के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने राहत कोष से मृतक की पत्नी प्रोमिला को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कुलदीप सिंह के परिवार ने दुख की घड़ी में अंगदान का निर्णय लेकर समाज के सामने मानवता और संवेदनशीलता की बड़ी मिसाल कायम की है। अंगदान महादान है और इससे किसी दूसरे जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हरसंभव सहायता के लिए प्रयासरत है। परिजनों ने आर्थिक सहायता के लिए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का आभार जताया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

