Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव स्वास्थ्य

सीपीआर देकर गुरुग्राम यातायात पुलिस ने बचाई व्यक्ति की जान, समय पर पहुंचाया अस्पताल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आज मंगलवार को मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान गुरुग्राम यातायात पुलिस में तैनात जोनल अधिकारी IFFCO चौक सहायक उप निरीक्षक महेंद्र ने अपनी सतर्कता एवं मानवता का परिचय देते हुए एक व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज सीएम ड्यूटी के दौरान Exit-7 के पास एक व्यक्ति को अचानक हृदय संबंधी गंभीर समस्या हो गई, जिसके चलते वह अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही जोनल अधिकारी IFFCO चौक तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए पीड़ित व्यक्ति को CPR देना शुरू किया तथा तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर पीड़ित को शीघ्र अस्पताल भिजवाया गया, जिससे उसे समय पर चिकित्सकीय उपचार मिल सका। गुरुग्राम यातायात पुलिस न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहती है।

Related posts

सेक्टर -9 पुलिस व एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने आज एक क्लब की छापेमारी, अवैध रूप से पडोसी जा रही शराब, गिरफ्तार -वीडियो देखें। 

Ajit Sinha

नहीं थम रहा है नोएडा में रोडरेज का मामला, बाइक टच होने पर युवक ने उबर बाइक चालक को बुरी तरह पीटा-अरेस्ट

Ajit Sinha

वैक्सीनेशन के लिए गुरुग्राम जिला की तैयारियां पूरी,181 स्थानों को किया गया है चिन्हित- सिविल सर्जन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x