Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने आईसीएस कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों से किया संवाद, सवाल पूछने वाले मेधावी छात्रों को किया सम्मानित.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: आईसीएस कोचिंग सेंटर पानीपत में आयोजित एक प्रेरक संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने विद्यार्थियों से विभिन्न समसामयिक, शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा की। डा. अर्चना गुप्ता ने युवा शक्ति को विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सवालों के माध्यम से जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।संवाद के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सफलता केवल कड़ी मेहनत से ही नहीं, बल्कि सही दिशा,अनुशासन और सकारात्मक सोच से भी प्राप्त होती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखें, समय का सदुपयोग करें और निरंतर सीखने की आदत विकसित करें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ निरंतर अभ्यास करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,समय प्रबंधन और जीवन में सफलता से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता ने सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।कार्य क्रम को रोचक बनाने के लिए सवाल-जवाब का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। डा.अर्चना गुप्ता ने इस दौरान उत्कृष्ट एवं सार्थक प्रश्न पूछने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके आत्मविश्वास और जिज्ञासु सोच की सराहना भी की। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इसे अपने लिए प्रेरणादायक क्षण बताया।इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके करियर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया। संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया गया और विद्यार्थियों ने भी संवाद को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

Related posts

हरियाणा, मधुबन: डीजीपी प्रशांत अग्रवाल ने आज किया बहादुर पुलिसकर्मियों को सम्मानित

Ajit Sinha

पलवल : पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने कई थानों के एसएचओ के थाने बदले, कुल तीन इंस्पेक्टरों सहित 69 पुलिस कर्मियों को बदले।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने महज डेढ़ घंटे में किया अपहरण घटना का पर्दाफाश, 50 लाख की मांगी फिरौती 8 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x