
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद की एक फ्लैट में दिल्ली की संगम विहार की रहने वाले लड़की – लड़का ने अपने -अपने घरों से भाग कर कोर्ट में शादी करके किराए पर रह रहे है। इस मामले में लड़की के परिवार वालों ने दिल्ली के संगम विहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई है। थाना संगम विहार,की पुलिस टीम लड़की को तलाशते हुए लड़की के माता -पिता, बहन और ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की पुलिस टीम के साथ सी-ब्लॉक के उस फ्लैट में पहुंचे जहां लड़का-लड़की, पति -पत्नी की तरह रह रहे है। उनके पहुंचने के बाद एकदम से हंगामा मच गया।
पुलिस की संयुक्त टीम और लड़की परिवार के लोगों ने लड़की को समझाने बहुत कोशिश की,अपनी बेटी से मिलने और अपने साथ लेकर जाने की, पर लड़की ने अपने फ्लैट की लोहे का दरवाजा नहीं खोली, पिता, मां और बहन दरवाजा के बाहर से काफी लड़की समझते रहे,रोते हुए अवस्था में, लेकिन वह नहीं मानी , एक लड़का उनसे मिलने की और बात करने की कोशिश की,पर लड़की ने उसे वही रोक दी, बोली फ्लैट से बाहर निकलते ही ये सभी लोग तुम्हें मार देंगे। वही, लड़की के माता -पिता ने सोशल मीडिया के एक पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू में लड़की अपने घर से लगभग 35 तौले सोना, प्रॉपर्टी के कागजात ले आई है। उसके पास एक हथियार भी है। जब लड़की से ये पूछा गया तो उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोप को गलत और झूठा बताया, बोली मेरे घर में 5 कैमरे लगे हुए है उसे चेक कर ले, उसमें ऐसा कुछ निकलता है, तो मैं गलत हूँ। लड़की का नाम भूमि गुप्ता है ,की उम्र लगभग 22 वर्ष है और लड़का नाम कुलदीप चौधरी, लगभग उम्र 23 वर्ष है। ये दोनों ही संगम विहार, दिल्ली के रहने वाले है। परिजन ने ये बताया कि पढाई के लिए मानव रचना यूनिवर्सिटी , फरीदाबाद एडमिशन भी करवाया था , वह भी उसने बीच में छोड़ दी। बीमार मां -बहन और पिता रोते रहे, पर इसका लड़की पर कोई असर नहीं हुआ। और ये कहने लगी की मुझे खुश रहने दो। और माता -पिता और बहन खाली हाथ लौट कर चले गए। इस मामले में ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज कृपा राम का कहना है कि उन्हें लड़का -लड़की ने लिख कर दे दी है, वह बालिक है, और अपने मर्जी से कोर्ट में शादी की है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि इसके आगे की जो भी कार्रवाई बनती है , वह थाना संगम विहार , दिल्ली की पुलिस की बनती है, वह करेगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

