Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फर्जी दस्तावेज तैयार कर दुकानों को बेचने का किया था एग्रीमेंट, आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एसआरएस टावर सेक्टर-31, फरीदाबाद स्थित दो दुकानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर,उनकों बेचने के लिए एग्रीमेंट करने मामले में आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आज बुधवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम राकेश कुमार निवासी जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट-2, साउथ दिल्ली है। जिसको 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल की टीम इसके आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित राकेश कुमार ने एसआरएस टावर, फरीदाबाद में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत अमरकेश की सहायता से शिकायतकर्ता की दुकानों से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार किए और इन्हीं कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिकायतकर्ता की दोनों दुकानों को नोएडा निवासी कैलाश को बेचने के लिए एग्रीमेंट किया और कैलाश से 15 लाख रुपये ले लिए ।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपित एसआरएस टावर में ही ए.सी.ठीक करने का काम करता था। उसने जनरल मैनेजर अमरकेश से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। जनरल मैनेजर अमरकेश की  उच्च न्यायालय से जमानत मंजूर हो चुकी है।बता दें कि रोहिणी, दिल्ली निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसआरएस टावर, मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास, सेक्टर-31, फरीदाबाद स्थित दुकान/यूनिट नंबर 240-241 की मालिक हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में उक्त संपत्ति खरीदी थी और उनका लगातार कब्जा है। वह नियमित रूप से संपत्ति से संबंधित टैक्स, मेंटेनेंस शुल्क एवं अन्य देय का भुगतान करती रही हैं और समय-समय पर दुकानों को किराये पर भी दिया है। मई 2026 में नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) से उन्हें सूचना मिली कि उनकी संपत्ति पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फर्जी एवं बनावटी दस्तावेज तैयार कर उनकी संपत्ति पर अवैध दावा करने का प्रयास किया गया। शिकायत पर थाना सेक्टर-31, फरीदाबाद में मामला दर्ज आर्थिक अपराध शाखा, सेंट्रल को जांच सौंपी गई थी।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: म्युनिसिपल कॉरपोरेशन फरीदाबाद आधार कार्ड को प्रोविजनल एलॉटमेंट के लिए लेना शुरू करें

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ की महावीर कालोनी में सरसों तेल के ब्यापारी की 50 वर्षीय पत्नी की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा मेें आवासीय, व्यावसायिक व संस्थागत संपत्तियों की ई-नीलामी 26 अक्टूबर को

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x