Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फर्जी डॉक्टर बनकर अवैध रूप से गर्भपात करने व बिना वैध डिग्री के क्लीनिक चलाने वाला आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एक फर्जी डॉक्टर को थाना सेक्टर -65 , गुरुग्राम की टीम ने आज सोमवार को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम कमल महतो है। ये आरोपित अवैध रूप से कमल क्लीनिक के नाम से अपना क्लीनिक चला रहा था जिसमें गर्भवती महिला की गर्भपात कर रहा था। इसके क्लीनिक से एमटीपी किट और भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां बरामद की गई थी। इस मामले में थाना सेक्टर -65, गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं में आरोपितकमल महतो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26.07.2026 को थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम  में नोडल अधिकारी PCPNDT, गुरुग्राम ने एक शिकायत के माध्यम से बताया कि इनको गुप्त सूचना मिली थी कि कमल महतो नामक व्यक्ति बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के स्वयं को डॉक्टर बताकर कमल क्लीनिक नाम से क्लीनिक चला रहा है तथा अवैध रूप से गर्भवती महिलाओं का गर्भपात कर रहा था। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक गर्भवती महिला को डिकॉय ग्राहक बनाकर क्लीनिक भेजा। आरोपित ने गर्भपात करने के लिए ₹1,200 लिए तथा उसे MTP किट (Unwanted Kit) देकर उसके सेवन की विधि बताई। डिकॉय महिला के संकेत पर टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपित को काबू कर लिया। उनका कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपित ने स्वीकार किया कि वह केवल 12वीं पास है। वह किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री का धारक नहीं है तथा उसका क्लीनिक MTP Act के तहत पंजीकृत नहीं है। वह किसी भी मरीज का रिकॉर्ड, दवाइयों की खरीद-बिक्री अथवा वितरण संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया। थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त मुकदमा में आरोपित को दिनांक 27.07.2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम कमल महतो (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव दुर्गापुर जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल निवासी बंजारा मार्केट, गांव घाटा, गुरुग्राम  है।आरोपित के कब्जा से MTP किट, भारी मात्रा में दवाइयां व मेडिकल उपकरण बरामद किए गए हैं।

Related posts

हरियाणा पुलिस का अपराध पर कड़ा प्रहार, प्रदेश में लगातार गिर रहा अपराध का ग्राफ-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 16000 नशीली गोलियां,1 किलो 500 ग्राम चरस और 5.1 किलो चूरा पोस्त बरामद

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: मेसर्स सैपसेट प्रॉपर्टीज लिमिटेड और सुपरटेक लिमिटेड के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x