Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पॉश सोसाइटी में दीवार फांदकर लूट करने वाला ‘टैक्सी गैंग’ के बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, दो दबोचे गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
थाना सूरजपुर पुलिस और सेंट्रल नोएडा की सर्विलांस टीम ने घरों में घुसकर चोरी और डकैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ और कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। सूरजपुर वेटलैंड के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, भारत और जापान समेत विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा और घटना में प्रयुक्त टैक्सी कार बरामद हुई है।
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में  दो बदमाश वीरपाल और विजयपाल गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, भागने की कोशिश कर रहे दो अन्य साथियों, अर्जुन कश्यप और अवधेश को पुलिस कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर संयुक्त रूप से की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाशों का एक गिरोह सूरजपुर वेटलैंड के पास जंगलों की तरफ छिपा हुआ है। जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, भागने की कोशिश कर रहे दो अन्य साथियों, पुलिस कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया पूछताछ में इन अपराधियों ने बताया कि दिन में ऑनलाइन बुकिंग ऐप के जरिए टैक्सी चलाने का काम करते थे और रात में पॉश सोसायटियों की रेकी कर बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे। बदमाशों ने स्वीकार किया कि बीते 4 और 5 जुलाई की दरमियानी रात उन्होंने ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में एक सोचे-समझे प्लान के तहत धावा बोला था। गिरोह के दो सदस्य वीरपाल और अवधेश सोसाइटी की ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुसे, जबकि विजयपाल और अर्जुन कश्यप अपनी दिल्ली नंबर की टैक्सी कार के साथ बाहर झाड़ियों में छिपकर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर नजर रख रहे थे। वीरपाल ने एक मकान की पहली मंजिल पर सो रही महिला को हथियार के बल पर डराया-धमकाया और वहां से सोने के गहने, नकदी और महिला का पैन कार्ड लूट लिया। इसी गिरोह ने उसी रात सोसाइटी के एक अन्य घर का ताला तोड़कर भारी मात्रा में विदेशी करेंसी और कीमती घड़ियां भी चोरी की थीं।गिरफ्तार किए गए चारों आरोपित मूल रूप से कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें से मुख्य आरोपित वीरपाल का एक लंबा और खूंखार आपराधिक इतिहास है। वीरपाल पर गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के करीब 15 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपित विजयपाल पर भी 4 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी मे रहने वाली, लूट की शिकार अर्पणा ने पुलिस की सराहना की है.पुलिस ने इन बदमाशों के पास से, 4 अवैध तमंचे, 4 खोखा कारतूस और 4 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त ओला/उबर जैसी टैक्सी कार,  चोरी की गई विभिन्न देशों की 56 विदेशी मुद्राएं और 1 जापानी करेंसी नोट, सोने की 2 चैन, 1 अंगूठी, 1 पेंडेंट, कान के झुमके और चांदी की चैन, 275 रुपये नकद और 2 महंगी घड़ियां बरामद की हैं।

Related posts

8 करोड़ रुपए के हेरोइन के बरामदगी के मामले में फरार कुख्यात ड्रग तस्कर तुषार पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने जेल में आत्मसमर्पण नहीं किया, फरार चल रहा था, 30000 इनाम घोषित -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद एसीबी ने 50 करोड़ के गबन के मामले में दो आरोपित पुलिस रिमांड पर, रातभर की गई बरामद करोड़ों रूपए की गिनती।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x