Athrav – Online News Portal
नोएडा

ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर, नोएडा में प्राधिकरण की दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-33 स्थित बी-ब्लॉक मार्केट में प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही दुकानों का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। लेंटर गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, वहाँ निर्माण कार्य चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। मलबे में दबे हुए  दो मजदूरों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है। मलबे में अभी भी कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है, जिसके लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।”
हादसे की भयावहता का अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। सेक्टर-33 के बी-ब्लॉक मार्केट में नोएडा प्राधिकरण द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। 14 मजदूरों रोज़ की तरह काम में जुटे थे कि अचानक पूरा लेंटर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-24 पुलिस और फायर विभाग की टीमें तुरंत एक्शन में आईं। जेसीबी और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से लगातार मलबा हटाया जा रहा है। अब तक दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है। आशंका है कि मलबे के नीचे कुछ और जिंदगियां फंसी हो सकती हैं, इसलिए बचाव दल बेहद सावधानी और तेजी से सर्च ऑपरेशन चला रहा है। मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी के हताहत (मृत्यु) होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पहली प्राथमिकता मलबे में दबे संभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। इस हादसे की विस्तृत रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

Related posts

गाड़ी में सवारी बैठाकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

85000 रुपये के दो इनामी व मोस्ट वांटेड अपराधी अरेस्ट

Ajit Sinha

बंद ट्रक में भरकर ले जाई जा रही किसी मार्क और बांड की 600 पेटी अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x