Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला-लड़का के हाथ, दोनों के आपस में बंधे हुए मृत अवस्था में आगरा नहर बहते हुए शाहपुर कलां के पास से मिले है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे के बाद बीपीटीपी पुल से किआ कार आगरा नहर के किनारे खड़ी करके आगरा नहर में छलांग लगा दी थी। आज महिला और लड़का की लाश मृत अवस्था में बहते हुए गांव शाह पुर के पास आगरा नहर में मिले है, दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे,और शनिवार को लगभग 4 बजे एक साथ ही आगरा नहर में कूदे थे, और पानी में भी एक साथ ही बह रहे थे। महिला का नाम रजनी, उम्र 30-31 साल है, जबकि लड़के का नाम आकाश उम्र 27-28 वर्ष निवासी पल्ला क्षेत्र है। एसडीआरएफ की टीम ने आज रविवार को, लगभग 5 बजे महिला व लड़के के मिले दोनों शवों को थाना बीपीटीपी, फरीदाबाद की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस टीम ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिले के बादशाह खाना नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। और इसके आगे की कार्रवाई पुलिस टीम ने शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक महिला रजनी और लड़का आकाश ने ये कठोर कदम क्यों उठाया, इन दोनों के आपस में किस तरीके के रिश्ते थे। ये दोनों एक दूसरे के संपर्क में कैसे आए, इन सभी पहलुओं पर पुलिस टीम गंभीरता से जांच कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद: अपराध शाखा , सेक्टर -30 की टीम ने आज चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटने के मामले में 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 32 वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय हस्तशिल्प मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, कलाकारों व शिल्पकारों से मिलकर हुए गदगद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से मिलेगा महिलाओं को स्वाव लंबी बनाने के लिए 3 लाख रूपए का ऋण-डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x