Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: किआ कार से उत्तर कर एक महिला एक लड़के के साथ आगरा नहर में लगाईं छलांग, अभी तक नहीं मिले।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:किआ कार में एक सवार महिला व एक लड़का आज शनिवार की सांय 4 बजे के लगभग आगरा नहर के किनारे कार खड़ी करके,एकदम से आगरा नहर में कूद गई, सूचना मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। और इसकी सूचना दमकल विभाग व एसडीआरएफ को दे दी। दोनों टीमों के आने के बाद ही तलाशने का काम किया जाएगा। संभवता तलाशने का काम रविवार को किया जाएगा। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला सेक्टर -31, फरीदाबाद की रहने वाली है। लड़के की पहचान नहीं हो पाई है। मौके से पुलिस ने किआ कार को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि महिला का नाम रजनी है। इस बारे में महिला की पति से पुलिस ने संपर्क किया। क्योंकि किआ कार पर जो नंबर लिखे है उससे महिला की घर वाले तक पहुंचना आसान हो गई। आगे की जो कार्रवाई संबंधित थाना की पुलिस कर सकती है, वह कर रही है। आगे जो भी जानकारी आएगी, वह अगली खबर में लिख दी जाएगी।  

Related posts

200 से ज्यादा युवा वकीलों को निःशुल्क भेंट की कई महत्वपूर्ण कानूनी किताबें: पराशर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जिला में पंचायत चुनाव निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाएं सभी अधिकारी: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -65 ने आज एक व्यापारी से नोटों से भरे बैंग छीनने वाले दो झपटमार को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x