Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 सिपाहियों को प्रशंसा पत्र देख कर किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने व बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर पुलिस अधिकारियों द्वारा उनको सम्मानित किया जाता है, ताकि उनका उत्साहवर्धन होने के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों को भी अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिल सके। जिसके निरंतर में आज 9 जुलाई को पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने 3 सिपाहियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिपाही सचिन (थाना सूरजकुंड), सिपाही संदीप (थाना पल्ला) व सिपाही नितेश कुमार (थाना आदर्श नगर) ने अपने-अपने थानों के काफी समय से लंबित अनक्लेम (लावारिस) वाहनों के निस्तारण की विधिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सुनियोजित प्रयासों से लंबित पड़े वाहनों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण हुआ है। इससे न केवल थानों में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों की संख्या कम हुई, बल्कि अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन, परिसर की सुव्यवस्था तथा पुलिस कार्यों को सुचारू संचालन में भी उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त हुई।उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने वाहनों की सूची से लेकर मालिकों की पहचान व न्यायालय में वाहनों के डिस्पोजल तक मेहनत व ईमानदारी से अच्छा कार्य किया है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, हिमाद्री कौशिक ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके कर्मियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण पर निर्भर करती है। अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों का समय-समय पर सम्मान करना संगठन में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देता है।उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

Related posts

फरीदाबाद प्रशासन अलर्ट, मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत और ड्रेनों की सफाई समयानुसार होगी-डीसी 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक कंपनी मालिक ने आज स्वंय को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली, पार्टनर पर मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ :दयालपुर गांव के खेल स्टेडियम में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 500 लोगों ने कराई स्वस्थ जांच,संस्थाओं का किया धन्यवाद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x