Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम के अधीक्षण अभियंता रमेश बंसल के आज हुए सेवानिवृति विदाई समारोह में निगमायुक्त मोहम्मद शाईन हुए शामिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त मोहम्मद शाईन ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जायेगा कि नगर निगम की सेवाओं से सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को पैन्शन पे आर्डर सहित सभी सेवानिवृति लाभों का भुगतान सेवानिवृति तिथि को ही हो। म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन के तत्वाव््धान में स्थानीय निगम सभागार में निगम के अधीक्षण अभियन्ता रमेश बंसल की सेवानिवृति के अवसर पर आयोजित किये गये विदाई समारोह में श्री शाईन ने यह बात कही। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकारी सेवा मिलना बहुत कठिन है, इसे करना और अधिक कठिन है और सम्मान के साथ सेवानिवृत होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
उन्होने सभागार में उपस्थित निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को आह््वान किया कि वे फरीदाबाद नगर निगम को एक उत्कृष्ठ निगम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन न केवल शहरवासियों को समयबद्ध बेहतर जनसुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर हैं बल्कि अपने कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण करने के लिए भी सजग है। उन्होने श्री बंसल को एक अत्याधिक परिश्रमी, मिलनसार व जनहितैषी अधिकारी बताते हुए उनके सुखमय, शान्तिमय व समृद्धिमय भविष्य की कामना की। निग्मायुक्त मोहम्मद शाईन व फैडरेशन के पदाधिकारियों ने रमेश बंसल को इस अवसर पर उपहार आदि भेंट किये। इस अवसर पर निगम अधिकारी विजय ढ़ाका, धर्म सिंह नरवत, बीरेन्द्र कर्दम, रतन लाल रोहिल्ला, सतीश वशिष्ठ, श्याम सिंह, विशाल कौशिक, विजय सिंह, भूपिन्द्र ढ़िल्लो,महीपाल सिंह, के इलावा फैडरेशन के अध्यक्ष रमेश जागलान, शाहाबीर खान अशोक रावत, यू.एम. खान, अस्ण कुमार भाटिया, सीमा भाटिया, लाजपत फागना, नरेश बैंसला, रमेश पहलवान, दशरथ, अतर सिंह भड़ाना और संैकड़ों पुरूष व महिला कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: जेल से जमानत पर आई एक महिला ने चकमा देकर एक जेवलर्स की दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में पकड़ी गई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा; क्या हैं घोषणा -जानने के लिए पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने एक ऐसे ठग बाबा को गिरफ्तार किया हैं जो लोगों को जेब में रखे हुए पैसों दोगुना करने झांसा देता था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x