
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने व एयरपोर्ट पर रुपये खत्म होने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले 2 विदेशी नागरिक पकड़ा गया। आरोपितों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 मोबाइल फोन को थाना साइबर अपराध मानेसर , गुरुग्राम ने बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित दोनों विदेशी नागरिकों के नाम 1. केल्विन ओगबु (उम्र 35 वर्ष) निवासी लेगोस स्टेट , नाइजीरिया व 2. किंग्स्ले एमेका ओजोबो (उम्र 35 वर्ष) निवासी अजी, नाइजीरिया है। दोनों विदेशी आरोपितों को थाना साइबर अपराध मानेसर , गुरुग्राम में दर्ज एक मुकदमा में गिरफ्तार किया गया है।
एसीपी क्राइम गौरव फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29.04.2026 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम में शिकायत दी कि उसे फेसबुक पर Kathleen नाम से एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसे स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच व्हाट्सप्प पर बातचीत होने लगी। उक्त महिला ने स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (UK) निवासी बताते हुए भारत आने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता के पास स्वयं को मुंबई एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि उक्त महिला के पास पैसे समाप्त हो गए हैं तथा वेरिफिकेशन के लिए धनराशि की आवश्यकता है। आरोपितों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में शिकायतकर्ता से कुल 63,500 रुपये ट्रांसफर करवाकर उसके साथ साइबर ठगी की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त 02 विदेशी नागरिकों को दिनांक 07.07.2026 को जवाहर पार्क, दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान 1. केल्विन ओगबु (उम्र 35 वर्ष) निवासी लेगोस स्टेट , नाइजीरिया , तथा 2. किंग्सले एमेका ओजोबो (उम्र 35 वर्ष) निवासी अजी , नाइजीरिया के रूप में हुई।उनका कहना है कि प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित किंग्सले एमेका ओजोबो जनवरी-2026 में और केल्विन ओगबु वर्ष-2025 में बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। आरोपित केल्विन ओगबु वर्ष-2023 में भी भारत आ चुका है। आरोपितों ने Kathleen नाम से फर्जी Facebook आईडी बनाकर शिकायतकर्ता से दोस्ती की तथा स्वयं को विदेशी महिला बताकर मुंबई एयरपोर्ट पर पैसे समाप्त होने एवं कस्टम वेरिफिकेशन का बहाना बनाकर शिकायतकर्ता से विभिन्न बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए और उसके साथ साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित केल्विन ओगबु के विरुद्ध Foreigners Act के तहत 01 मुकदमा वर्ष-2024 में दिल्ली में पहले भी अंकित है। आगामी कार्यवाही जारी हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

