Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा में वाहन और मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में

 अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय शातिर वाहन और मोबाइल चोर गिरोह के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इस गिरोह के 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।”पुलिस की गिरफ्त खडे दानिश, अप्पू उर्फ संदीप, विकास, साहिल उर्फ शुभम, शरद सिंह देव और सूरज कुमार गुप्ता को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आज सेक्टर-27 के पास स्थित कैलाश कट से पास से गिरफ्तार किया है. एडिशनल डीसीपी, नोएडा ने बताया. यह एक बेहद शातिर गिरोह है। ये लोग पहले नोएडा-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में रेकी करते थे, फिर मौका देखकर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे। चोरी की गई इन्हीं मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल ये लोग सड़कों पर राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग और अन्य वारदातों को अंजाम देने के लिए करते थे।पुलिस ने इनके पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा, आरोपित  विकास के पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और दानिश, शरद व साहिल के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह के सदस्य पेशेवर अपराधी हैं। मुख्य रूप से अप्पू उर्फ संदीप पर 6 मामले, विकास पर 5 मामले, और साहिल पर पूर्व के 6 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूरज कुमार गुप्ता का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा हैपुलिस ने इन सभी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद नोएडा की सड़कों पर मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

Related posts

एक करोड़ 14 लाख कैश और 2 करोड़ 88 लाख रूपए का सोना बरामद, तीन आरोपित पकड़े गए-वीडियो देखें, और सुने

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मारपीट की वायरल वीडियो में फरार चल रहे दोनों आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

सांवले रंग पर लोगो की टिप्पणी से परेशान छात्र ने महागुन मॉडर्न सोसाइटी के 15वीं मंजिल से कूद कर दे दी जान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x