Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:लगातार सातवीं बार श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान बने जगदीश भाटिया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर, फरीदाबाद के चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुए. एक बार फिर से जगदीश भाटिया को सर्वसम्मति से मंदिर संस्थान का प्रधान चुना गया. मंदिर संस्थान के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने भाटिया की कार्य प्रणाली पर अपनी सहमति की मोहर लगाते हुए उन्हें लगातार सातवीं बार प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी. किसी भी संस्था के प्रधान की जिम्मेदारी लगातार सात बार मिलना अपने आप में एक रिकॉर्ड है. आपको बता दें कि जब से जगदीश भाटिया ने मंदिर संस्थान के प्रधान की जिम्मेदारी संभाली है तभी से मंदिर संस्थान द्वारा तमाम सामाजिक और धार्मिक कार्यों को बढ़-चढ़कर किया जा रहा है. समस्त मंदिर का सौंदर्य करण हो या फिर तमाम सामाजिक कार्य उन्हें बेहद तेजी से संपन्न करवाया गया है. लगातार सातवीं बार प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने पर जगदीश भाटिया ने मंदिर संस्थान के सभी सदस्यों और पदाधिकारी का तहे दिल से आभार जताया. इस अवसर पर भाटिया ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि माता रानी ने उन्हें अपनी सेवा के लिए चुना है, जिस पर वह जितना भी आभार और धन्यवाद करें वह कम होगा. भाटिया ने कहा कि लगातार सातवीं बार प्रधान बनने पर उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है. वह अब पहले से भी अधिक समय मंदिर की सेवा में लगाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा प्रधान पद की जिम्मेदारी को सेवक बनकर निभाया है. आगे भी वह प्रधान सेवक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते रहेंगे. एक बार फिर से उन्होंने समस्त फरीदाबाद शहर और मंदिर संस्थान के सभी सदस्यों पदाधिकारी तथा श्रद्धालुओं का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।

Related posts

फरीदाबाद : बल्लमगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा रखी गई लगभग 83 करोड़ रुपए की मांगों को राज्य मंत्री ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिले में फसल अवशेष व पराली जलाने पर रहेगा प्रतिबंध : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्रिकेट खेल में हुई पुलिस की एंट्री, हंगामा, मामला पहुंचा खेड़ी पुल थाने में, कृष्णपाल, धनेश, सतीश के जाने के बाद -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x