Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

बुलेट पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखें फोड़ने वालों पर पुलिस का एक्शन, 2 बुलेट के भारी-भरकम चालान, दोनों इंपाउंड।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने हुड़दंगबाजी करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ओल्ड पंचकूला व माजरी चौक पर औचक नाकाबंदी कर चैकिंग की। इस दौरान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने बिना वैध दस्तावेजों और नियमों का उल्लंघन करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2 बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान काटे और दोनों को इंपाउंड भी किया गया। इंपाउंड की गई बुलेट का 32,500 व 11,000 रुपये का चालान किया गया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर हुड़दंगबाजी, तेज रफ्तार, स्टंट करना और मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें और उन्हें खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से रोकें। सभी वाहन चालकों से भी आग्रह किया गया कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर उनकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मंत्रिमंडल ने तीन राज्य पुलिस पुरस्कारों के लिए एसओपी को दी मंजूरी

Ajit Sinha

पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर अपने ही पति की करवा दी बेरहमी से पिटाई, मौत

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक गोदाम में छापा मार कर 56 लाख के 560 किलो अफीम पुआल (भुक्की) बरामद की हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x