Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला पुलिस का एक्शन: कोर्ट के स्टे के बावजूद जमीन बेचने के मामले में आरोपित गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: पंचकूला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-1 ने जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश जिंदल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस विभिन्न दस्तावेजों व वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल कर रही है।इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के अनुसार रायपुर रानी थाना में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में गांव नटवाल स्थित करीब 7 कनाल 19 मरला भूमि का सौदा 1.05 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की दर से तय हुआ था। इस दौरान शिकायतकर्ता ने 46 लाख रुपये बतौर बयाना दिए। आरोप है कि जमीन को सभी प्रकार के विवादों और बंधक से मुक्त बताया गया, जबकि बाद में पता चला कि उक्त भूमि बैंक के पास गिरवी थी। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया गया और बाद में न्यायालय द्वारा भूमि के हस्तांतरण पर रोक लगाए जाने के बावजूद संबंधित जमीन की बिक्री अन्य व्यक्तियों के नाम कर दी गई। आर्थिक अपराध शाखा में तैनात जांच अधिकारी एएसआई मनोज ने मामले की जांच के दौरान बैंक खातों का रिकॉर्ड, मूल एग्रीमेंट टू सेल, स्टांप विक्रेता से संबंधित दस्तावेज तथा अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए। आरोपित को 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया।डीसीपी सृष्टि गुप्ता के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपित से पूछताछ की गई। अब तक की जांच में शिकायतकर्ता के साथ जमीन बेचने के नाम पर 46 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी किए जाने के साक्ष्य सामने आए हैं। आर्थिक अपराध शाखा मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Related posts

पहलगाम आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय की शहादत के बाद, अब उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल पर अभद्र टिप्णियां इंटरनेट पर की जा रही हैं-हुड्डा।

Ajit Sinha

नाबालिग मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद 3 हत्यारे चढ़े हत्थे, दादी से रंजिश का बदले की गई मासूम की हत्या।

Ajit Sinha

आदर्श आचार संहिता लगने के उपरांत गुरुग्राम जिला में 71 लाख 13 हजार रुपए की 18,781 लीटर अवैध शराब जब्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x