Athrav – Online News Portal
पलवल

नेशनल एथलीट रेलवे के सीपीएस पद से रिटायर्ड, गर्मजोशी से हुआ स्वागत। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
लवल:नेशनल एथलीट रहे बसंत विहार कॉलोनी निवासी भगत सिंह तेवतिया उत्तर रेलवे में 38 साल से अधिक समय तक सेवाएं देने के बाद चीफ पार्सल सुपरवाइजर(CPS) के पद से रिटायर्ड हो गए। रेलवे के अधिकारियों ने दिल्ली सराय रोहिला  स्टेशन पर उन्हें विदाई दी और उनके कार्यकाल को याद करते हुए अन्य रेल कर्मियों के लिए प्रेरणादायक बताया।मूलरूप से जनौली गांव निवासी भगत सिंह तेवतिया स्पोटर्स कोटा से तीन मार्च 1988 में उत्तर रेलवे में बतौर कमर्शियल क्लर्क भर्ती हुए थे। करीब 38 साल तीन महीने तक नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन आदि बड़े स्टेशनों पर अपनी सेवाएं दी। दिल्ली के सराय रोहिला स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेल अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन दिल्ली सराय रोहिल्ला शाखा के सचिव राजकुमार, शाखा अध्यक्ष सोनू यादव, मंडल कोषाध्यक्ष रतनलाल समेत कई अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों एवं पुलिस टीमों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

भ्रष्ट एवं पुलिस छवि धूमिल करने वाले पुलिस कर्मियों का विभाग में कोई स्थान नहीं, ऐसे पांच पुलिसकर्मी किए बर्खास्त,दो को किया पदावनत – एसपी

Ajit Sinha

शादी कराने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में शामिल आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x