Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की ये बिल्डिंग एक दिन मौत की बिल्डिंग साबित हो सकती है, डीटीपी एन्फोर्स्मेंट विभाग जल्द करेगी सख्त कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद के द्वारा दिए गए दो नोटिसों ठेंगा दिखाते हुए तेजी के साथ अवैध रूप से 4 मंजिल की एक बिल्डिंग बना ली, जिसमें 4 फ्लैट्स बनाए गए हैं जोकि अभी निर्माणाधीन है। इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में स्टिल्स पार्किंग नहीं है। पार्किंग के स्थानों पर 7 -8 दुकानों धड़ल्ले से चल रही है। इसके ऊपर बनाए गए फ्लैटों में आगे और पिछले हिस्से में लगभग पूरा कवर किया गया। इन सभी फ्लैटों में एक न एक दिन मौत की बिल्डिंग अवश्य साबित होगी। डीटीपी एनफोर्समेंट,फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि जिस बिल्डिंग का जिक्र आप कर रहे है। उसका प्लॉट नंबर-2203 ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद है। इसे 2 नोटिस पहले ही दिए जा चुके है.बावजूद इसके निर्माणकर्ता ने बिल्डिंग की ऊंचाई गलत तरीके से बढ़ा ली है। इस पूरे बिल्डिंग में बहुत ज्यादा ख़ामियां है पर निश्चित तौर पर सख्त कार्रवाई आने वाले कुछ ही दिनों में की जाएगी।
देखा गया है कि प्लॉट नंबर -2203, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में स्टील्स पार्किंग में अवैध रूप से करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानें अवैध रूप से पहले से ही चली आ रही है, इन दुकानों की संख्या और ज्यादा बढ़ गई है। इसके ऊपर एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने 4 मंजिल बना ली है जिसके आगे और पीछे बुरी तरह से कवर किए हुए है। इस पर डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद ने तुरंत और सख्त कार्रवाई नहीं की तो एक न एक दिन ये बिल्डिंग की मौत की बिल्डिंग निश्चित तौर पर साबित होगी। अगर जब कोई हादसा हुई तो इसमें निर्दोष लोग मारे जाएंगे। प्रॉपर्टी कारोबारी व निर्माणकर्ता अपने  फ्लैट्स बेच कर फूर हो लेगा। शिकायत मिलने पर डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद ने अलग -अलग समय पर 2 नोटिस चस्पा कर चुकी है। बावजूद इसके बेख़ौफ़ गलत तरीके से बिल्डिंगें बनाए जा रहा है। बीते दिनों दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग में 21 से अधिक लोग जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई थी।  इसके बाद लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 अधिक छात्र -छात्राओं की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई थी। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर 786 के नीचे की एक फ्लैट् में एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण भयंकर आग लगी थी, और इसमें एक ही परिवार के 3 निर्दोष लोगों की ऊपरी मंजिल पर दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई थी। ऐसे न जाने कई हादसे देश भर में हो चुके हैं। इससे  न तो संबंधित विभाग ने कोई सबक ली,,ना ही प्रॉपर्टी कारोबारी व निर्माणकर्ता ने कोई सबक ली, निर्माणकर्ता आम आदमी की जिंदगी के प्रति बिल्कुल गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। इसे तो पैसों की भारी भूख हैं। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोग डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी से सख्त कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए है। लोग कब सख्त कार्रवाई होगी इसका इंतजार कर रहे है।        .   

Related posts

फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिटी पलवल थाने में तैनात एएसआई महेंद्र को 20000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस.नागर के जिला अदालत में वकालत करते 50 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

पानीपत समेत पूरे प्रदेश के सफाई घोटालों की होनी चाहिए सीबीआई जांच- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x