Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रदेश में अब विवाह पंजीकरण करवाना हुआ आसान: डीसी विक्रम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम) , तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सहित ग्राम सचिव को मैरिज रजिस्ट्रार के रूप में नामित किया है। उन्होंने कहा कि इस विषय में प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब विवाह पंजीकरण करवाने वाले लोग लोकल स्तर पर अपनी सुविधा अनुसार ग्राम सचिव से लेकर बीडीपीओ, नायब तहसीलदार, तहसीलदार और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मैरिज रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इससे पहले ग्रामीण स्तर पर केवल तहसीलदार के पास ही मैरिज रजिस्ट्रेशन का अधिकार था।  
इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों के लिए  संयुक्त आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी, सचिव नगर समिति, तहसीलदार, नायब तहसीलदार नामित रजिस्ट्रार होंगे। नागरिक अब अपने विवाह को घर के नजदीक उक्त अधिकारियों के माध्यम से सरकारी कार्यालय में पंजीकृत करवा सकते हैं। मैरिज रजिस्ट्रार की संख्या बढ़ाने और घर से कम दूरी के कारण अब विवाह पंजी करण करवाने वालों के लिए सुविधा के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।  विवाह पंजीकरण https://shaadi.edisha.gov.in/ पोर्टल के  माध्यम से कर सकते हैं। बता दें कि हरियाणा सरकार ने दिसंबर 2020 में सुशासन पहल के तहत विवाह पंजीकरण के लिए पोर्टल लांच किया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एडीसी-सह-डीसीआरआई ओएस (अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी) के पास परिवार पहचान पत्र डेटाबेस (पीपीपी-डीबी) में डेटा निर्माण और अपडेट से संबंधित जिम्मेदारियां दी गई हैं। विवाह पोर्टल को परिवार पहचान पत्र डेटा बेस के साथ जोड़ा गया है। विवाह पंजीकरण के लिए एडीसी सह डीसीआरआईओ पीपीपी-डीबी को जिला रजिस्ट्रार के रूप में भी नामित किया गया है। उक्त अधिकारी को ही प्रथम अपील कर्ता प्राधिकारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। इस प्रक्रिया से जिला स्तर पर विवाह पंजीकरण व परिवार पहचान पत्र में तालमेल बन पाएगा, जिससे नागरिक को फैमिली आईडी के साथ-साथ विवाह पंजीकरण संबंधित शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान हो पाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा आरडब्ल्यूए की टीम ने आज ₹1,11,000/- रुपए के चेक एडीसी सतबीर मान को सौपा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद से गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 2021 तक लोगों को करना होगा इंतजार,केंद्र से मिली मेट्रो मंजूरी, 5900 करोड़ से बनेगी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विजय संकल्प रैली में कल रविवार को, मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x