Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ दिल्ली हरियाणा

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज बुधवार को वर्ष 2012 बैच के हरियाणा कैडर के एक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है,जो वर्तमान में दिल्ली में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। सीबीआई ने दिनांक 08.06.2026 को दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और 2 अन्य निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि उक्त आईपीएस अधिकारी ने यह दावा करते हुए रिश्वत की मांग की थी कि वह अपने व्यक्तिगत प्रभाव का इस्तेमाल कर पुडुचेरी में सीबीआई द्वारा नकली दवाओं की बिक्री से संबंधित मामलें में की जा रही जांच में निजी व्यक्तियों को राहत दिला सकते हैं। इससे पहले, सीबीआई ने आरोपी दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर को 6 अन्य निजी व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जांच के दौरान जाल में फंसाने के लिए इस्तेमाल की गई लगभग 25 लाख रुपये की राशि और 90 लाख रुपये की अन्य नकदी के साथ-साथ कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए थे।आईपीएस अधिकारी से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली गई है और कई डिजिटल उपकरण, हार्ड डिस्क, दस्तावेज आदि जब्त किए गए हैं। इस मामले में जांच जारी है।

Related posts

दिल्ली: पुलिस परिवार कल्याण समिति ‘उपान’ का 51वां स्थापना दिवस आज लाल किले पर मनाया गया।

Ajit Sinha

कृष्णा कोटियन सिल्वर स्क्रीन पर ‘गांधी गोडसे – एक युद्ध’ के साथ 2023 की शुरुआत करेंगे।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद में पुलिस कर्मी द्वारा स्कूटी सवार लड़के के टांग तोड़ने के मामले आया नया मोड़ ,देखिए सीसीटीवी फुटेज।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x