Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पत्नी और उसके मायके वालों ने राहुल को इतना ज्यादा लूटा और प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गारमेंट्स कारोबारी राहुल को पत्नी और उसके परिवार वालों ने मारने -पीटने और विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित करने और घर में लूट मचाने कर काफी परेशान किया गया। राहुल की शादी प्रीती अरोड़ा से लगभग ढाई साल पूर्व में हुई थी, तभी से ही ये प्रताड़ना लगभग ढाई सालों से लगातार चली आ रही थी। पत्नी और उसके मायके वालों ने कुछ दिन पूर्व में ही उसके साथ मारपीट की, और उल्टा पुलिस में उसकी शिकायत कर दी, इसी वजह से वह मानसिक रूप से तनाव में था। और रविवार को राहुल अपने ही दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें अपने पत्नी और उसके मायके वालों गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस पोस्टमार्टम और फॉरेंसिंग रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद इसके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फरीदाबाद के सेक्टर-3 में गारमेंट की दुकान चलाने वाले 28 वर्षीय कारोबारी ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले कारोबारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-3 निवासी राहुल (28) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-3 में गारमेंट की दुकान चलाता था, जिसे उसने करीब चार महीने पहले शुरू किया था। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह राहुल घर से अपनी मां से मिलकर दुकान पहुंचा था। कुछ देर बाद उसने दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया।परिजनों के अनुसार राहुल ने करीब दो वर्ष पहले ज्योति नाम की युवती से लव मैरिज की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद पत्नी नहीं चाहती थी कि राहुल अपने माता-पिता के साथ रहे। इसी वजह से वह अलग रहने लगा था। हाल ही में उसने अपनी नई गारमेंट की दुकान भी शुरू की थी।मृतक के परिजन अमित ने आरोप लगाया कि राहुल काफी समय से अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान था। उनका कहना है कि पत्नी ने राहुल के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था, जिससे वह तनाव में रहने लगा था। परिजनों का यह भी आरोप है कि राहुल को अपने माता-पिता से मिलने तक से रोका जाता था।आत्महत्या से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी ज्योति, सास वीना, ससुर बिट्टू और पत्नी की बहन नीतू पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में राहुल ने दावा किया कि वह पत्नी के लिए घर के सभी काम झाडू लगाना, बर्तन साफ करता था, इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती थी और उस पर झूठे मामले दर्ज कराए गए। उसने कहा कि वह लगातार मानसिक तनाव में था।वीडियो में राहुल ने यह भी कहा कि उसके इस कदम के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष जिम्मेदार हैं तथा उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उसने अपनी मृत्यु के बाद अपनी संपत्ति मां, बहन और भाइयों के नाम होने की बात भी कही।

जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related posts

फरीदाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल वाजपेयी की जयंती पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अटल लाइब्रेरी का शिलान्यास किया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा पुलिस के 4 अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज सरूरपुर गांव में पांच निर्माणधीन आद्यौगिक निर्माणों को जेसीबी मशीन से किया धवस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x