Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित शादी समारोह में पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर में सोमवार की शाम को आयोजित एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब डायल 112 की पुलिस टीम अचानक से पहुंच गई। मामला यूँ है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी की कम्युनिटी सेंटर अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति हैं। इसकी बुकिंग सिर्फ अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ही कर सकती है पर लोगों ने उन्हें बताया कि इसकी बुकिंग जीआरडब्लूएस ने की है और 12000/-रुपए की पर्ची भी दिखाएं है। जब उनसे पूछा गया कि आप जीआरडब्यूएस की एक बड़ी सी बोर्ड बुकिंग के लिए कम्युनिटी सेंटर गेट के साथ में लगी हुई है,उसी पर से नंबर लेकर उनके पास पहुंचे थे।इस मामले की शिकायत ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी, और थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर की तरफ से दी गई है। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी में एक शिकायत प्राप्त हुई है। कम्युनिटी सेंटर से संबंधित रिकॉर्ड दोनों पक्षों से मंगवाई जाएगी। जांच में गलत पाए जाने पर उचित कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
इस संबंध में पार्षद वीरेंद्र सिंह भड़ाना का कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी की कम्युनिटी सेंटर की संपत्ति अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की है, यूआईसी इसकी बुकिंग नहीं करती है। उन्होनें इस बारे में एक पत्र यूआईसी को लिखी थी,की बुकिंग का अधिकार जीआरडब्लूएस को दी जाए,और सेक्टरों की तरह,और उसकी मेन्टेन्स भी जीआरडब्लूए ही करेगी पर यूआईसी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। ग्रीन फील्ड के निवासीगण शादी सहित अन्य प्रोग्राम कहा करते। इसी लिए उन्होंने कम्युनिटी सेंटर में लाखों रुपए खर्च किए हैं , लोगों से बुकिंग के नाम पर लिए गए 12000/- रुपए सिर्फ मेंटेनेंस के लिए जाते हैं।
यूआईसी के चेयरमैन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा  पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता, डीटीपी एनफोर्समेंट,फरीदाबाद व यूआईसी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त कमिश्नर अरुण को कहा था कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में यूआईसी की संपत्ति पर जहां- जहां अवैध कब्जे है उसकी पहचान करके कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए। उनका कहना है कि यूआईसी के स्टाफ के साथ मिलकर पुलिस और डीटीपी इंफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने कुल 16 स्थानों की पहचान की, जहां पर अवैध कब्जे है और उसकी रिपोर्ट दिनांक 27 मई 2026 को पुलिस द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पेश  किया गया ,और साथ में ही कोर्ट ने पुलिस को सूचीबद्ध 16 स्थानों पर आगे और एन्क्रोचमेंट नहीं होना चाहिए, के बारे में कहा,इनमें से ग्रीन फील्ड कॉलोनी का कम्युनिटी सेंटर इन्हीं 16 स्थानों में शामिल, पर जीआरडब्लूएस ने अवैध रूप से बुकिंग करके कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है।  इस बारे में एक शिकायत ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी और थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में जीआरडब्लूएस के खिलाफ शिकायत दे दी गई है, बुधवार को एक शिकायत पुलिस कमिश्नर, फरीदाबाद  सतेंद्र गुप्ता को दे दी जाएगी। आगे कार्रवाई पुलिस की है।  

Related posts

विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा में उठाया एनआइटी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा, सरकार ने हटाने का दिया आश्वासन

Ajit Sinha

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है– विपिन शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: लूट और हत्या के मामले में 23 सालों से फरार चल रहे 5000 रूपए के इनामी अपराधी को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x