Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सद्‌गुरु कबीर साहेब का 628वां प्रगट दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बाटा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में आज सोमवार को सद्‌गुरु कबीर साहेब का 628वां प्रगट दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रगट दिवस समारोह में प्रातः संत-महंतों द्वारा गुरु महिमा पाठ, सत्संग व भजन किया गया।  संत महंत जनों ने सभा को संबोधित करते हुए सभी भक्तों को संदेश दिया कि गुरु के बिना समाज को सही दिशा नहीं मिल सकती, गुरु से ही सच्चा ज्ञान मिलता है। आज  सद्‌गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन फरीदाबाद हरियाणा एवं समस्त कबीरपंथी समाज के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10 बजे से भव्य सत्संग एवं सद्गुरु भंडारा का आयोजन किया गया। सद्गुरु कबीर साहेब जी की सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस पावन अवसर पर मीठे पानी की छबील लगाई गई, और भंडारे के प्रसाद वितरण किया गया। 

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज विकसित की जारी एक अवैध कॉलोनी में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो, जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए की जा रही है कार्रवाई- शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के उत्थान व उज्जवल भविष्य को लेकर हरियाणा पुलिस की सार्थक पहल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x