Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद:थाना के मालखाना से कीमती हथियारों की चोरी के मामले में मालखाना इंचार्ज व ईएएसआई सस्पेंड, 20 लोग पकड़े गए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:अपराध शाखा सेक्टर -30 , फरीदाबाद की टीम ने आज शनिवार को थाना सेक्टर-8, फरीदाबाद के मालखाना से कीमती हथियारों चोरी करने करके चैन के माध्यम से विभिन्न राज्यों में बेचने के एक सनसनीखेज मामले में 20 आरोपितों को किए हैं, और चोरी किए गए सभी हथियारों को पुलिस टीम ने बरामद कर लिए है। ये मामला उस समय उजागर हुआ था जब थाना प्रबंधक सेक्टर-8 , फरीदाबाद ने दिनांक 9 मई 2026 को अपने थाना के मालखाने का निरीक्षण किया था। इस मामले में मालखाना इंचार्ज व ईएएसआई बिजेंद्र सिंह की लापरवाही सामने के बाद तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है , और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा की टीमों का गठन कर घटनाक्रम में त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने सफलता हासिल करते हुए आईटीआई विद्यार्थी मोनू सहित 20 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और चोरी किए गए सभी हथियार बरामद कर लिए हैं। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नाम मोनू निवासी गांव करनेरा, फरीदाबाद, विपिन कुमार निवासी तिजारा राजस्थान,संजय सुनारिया निवासी तिजारा राजस्थान, सरिता निवासी गांव करनेरा फरीदाबाद, पवन  निवासी गांव कमालपुर खैरथल राजस्थान, अजय निवासी जीवन नगर पार्ट- 2 गोच्छी, मुजेसर, अंकित निवासी बेसलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद, बलवान निवासी गांव डूंगरवास रेवाड़ी, प्रदीप निवासी गांव मिलकपुर भिवाड़ी, दीपक उर्फ बल्ली निवासी मिल्कपुर तिजारा, पुष्पेंद्र, अमन, सचिन, अमित, आशीष वासीगण जिला गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश, दिनेश उर्फ दीनू जिला रेवाड़ी, मुहम्मद तालीम निवासी  गांव घासेड़ा जिला नूँह, धीरज निवासी गांव पोंडरी,जिला पलवल, राहुल निवासी गांव भोगीपुर जिला मेवात, प्रवीण सहरावत निवासी गांव हसनपुर नूँह है। जांच में सामने आया कि मोनू आईटीआई विद्यार्थी था और कंप्यूटर का डिप्लोमा कर रहा था। मोनू अप्रेंटिस के लिए पुलिस विभाग में आया था। जिसको थाना सेक्टर-8,फरीदाबाद में कंप्यूटर के काम के लिए भेजा गया था। जिसके द्वारा अक्टूबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच थाना के मालखाना से हथियार चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और फिर हथियारों को अपने मामा के लड़के विपिन के माध्यम से तिजारा निवासी संजय को दिए  थे। इसके बाद इन हथियारों को चैन के माध्यम से अलग-अलग लोगों को धारूहेड़ा, भिवाड़ी, रेवाड़ी, गौतम बुध नगर, पलवल, नूँह आदि क्षेत्र में भेजा गया था। अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी आधार पर कार्रवाई की और हथियारों को बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।उन्होंने आगे बताया कि इस घटनाक्रम में ESI बिजेंद्र सिंह, मालखाना इंचार्ज की लापरवाही सामने आई थी, जिसके आधार पर उसको निलंबित कर विभागीय जांच की जा रही है।

Related posts

क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर , इनके कब्जे से लाखों के नगदी और सामानों को बरामद किए हैं।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बोले विधायक राजेश नागर, विकास कार्यों में तेजी से जनता के चेहरे खिल उठे हैं

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : बेटियों का सम्मान ही नारी शक्ति का सबसे बड़ा सम्मान : कुलदीप यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x