
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को नोएडा और यमुना सिटी के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान सीएम योगी दोनों शहरों को करीब 17,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात देने जा रहे हैं। इस महा-निवेश से क्षेत्र में करीब 10 हजार नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। सीएम योगी यमुना सिटी के सेक्टर-10 स्थित ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर’ पहुंचेंगे। यहाँ वे 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं, असेंट-के सर्किट्स संयंत्र 3,250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्लांट, 3,520 करोड़ रुपये के निवेश से अंबर एंटरप्राइजेज के होम एप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण प्लांट, 8,253 करोड़ रुपये की लागत से 5 गीगावाट का सोलर सेल और 5 गीगावाट का सोलर मॉड्यूल संयंत्र के प्लांट का शिलान्यास करेंगे.
यमुना सिटी के बाद सीएम नोएडा का रुख करेंगे यहाँ नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 में 390 करोड़ रुपये की लागत से बने 7 मंजिला नए प्रशासनिक भवन का सीएम औपचारिक उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2015 से बन रहे इस आलीशान भवन का निर्माण अब जाकर पूरा हुआ है। इसके अलावा योगी यहाँ 2,478 करोड़ रुपये की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ज़िसमें अगाहपुर से NSEZ तक बना 608 करोड़ रुपये की लागत वाला 4.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड शामिल है, जो नवंबर 2025 से ट्रायल पर था। इसके साथ ही 27 करोड़ की दो सीवर लाइनें और यमुना तट पर 18.40 करोड़ की रेनीवेल-4 परियोजना भी जनता को समर्पित की जाएगी।सीएम 65 नई परियोजनाओं की नींव रखेंगे, जिनमें बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड का नवीनीकरण, सेक्टर-123 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, तीन सेक्टरों में पार्किंग, डिजिटल लाइब्रेरी, डियर पार्क और लेक व्यू पार्क जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। प्रशासनिक भवन के और ओडीओपी प्रदर्शनी के उद्घाटन के तुरंत बाद सीएम नए प्रशासनिक भवन की सातवीं मंजिल पर अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा, कार्यक्रम में स्थानीय किसानों और उद्यमियों को प्लॉट आवंटन पत्र बांटे जाएंगे। सीएम के इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है, पूरे क्षेत्र में 1,500 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा की कमान 2 DCP, 4 ADCP, 13 ACP और 8 इंस्पेक्टर्स के हाथों में है। इसके साथ ही आसपास के जिलों से अतिरिक्त बल और PAC की 5 कंपनियों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

