Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

रिश्वतखोरी पर SV&ACB का शिकंजा, एसडीएम कार्यालय रतिया में कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर ₹2,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हिसार: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए फतेहाबाद जिले के एसडीएम कार्यालय, रतिया में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर योगेंद्र सिंह को ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
क्या था मामला-
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि जॉन डीयर ट्रैक्टर एजेंसी, रतिया के ट्रेड सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के बदले आरोपित योगेन्द्र सिंह द्वारा ₹2,500 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के उपरांत SV & ACB यूनिट फतेहाबाद ने ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित को शिकायतकर्ता से ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का नियमानुसार पालन किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

शराब के ठेके के अंदर घुसकर ठेके के सेल्समेन से मारपीट करने के मामले में दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक शख्स के ऊपर कातिलाना हमला कर भाग रहे 3 में से दो बदमाशों को ईआरवी 179 पर तैनात जवानों धर दबोचा।

Ajit Sinha

मानवता को एक सूत्र में पिरोने सहित शांति व भाईचारे का संदेश दे रहा है विश्व शांति केंद्र : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x