Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:पंचशील कॉलोनी में 6 महीने की गर्भवती महिला की दबा कर बाल्टी में भरे पानी में डुबो -डुबो कर सनसनीखेज हत्या कर दी है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पंचशील कॉलोनी, पार्ट-2 , फरीदाबाद में पति द्वारा अपनी पत्नी की गला दबाकर बाल्टी में भरे हुए पानी में डुबो- डुबोकर हत्या करके मौके से फरार हो गया। ये सनसनीखेज मामला आज दोपहर लगभग 12 से 1 बजे की बीच की बताई गई है। मृतका महिला का नाम नेहा कुमारी, उम्र लगभग 24 वर्ष है। इस मामले की सूचना पर थाना पल्ला, और नवीन नगर पुलिस चौकी, फरीदाबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, जांच के बाद पुलिस ने मृतका नेहा कुमारी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और मृतका नेहा कुमारी के मायके वालों को इस बारे में सूचना दे दी गई हैं, उनके आने के बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी। खबर के अनुसार नेहा कुमारी , उम्र 24 वर्ष निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार की एक साल पूर्व में अमित निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के साथ शादी हुई थी। और जिस घर में नेहा कुमारी अपने पति अमित के साथ रह रही थी, इसका गृह प्रवेश एक महीने पूर्व में हुई थी। और नेहा कुमारी 6 महीने की गर्भवती थी। बताया गया है कि पति अमित जब भी घर से बाहर जाता तो उसे घर में बंद करके जाता था, यानी बाहर से गेट पर ताला लगा कर जाता था। आज गुरुवार को दोपहर लगभग 12 से 1 के बीच में पति अमित ने अपनी पत्नी नेहा कुमारी की गला दबाकर व बाल्टी में भरे हुए पानी में डुबो -डुबो कर सनसनीखेज हत्या कर दी, और मकान का दरवाजा बंद करके मौके से फरार हो गया। इस मामले की सूचना मिलते ही नवीन नगर पुलिस चौकी व थाना पल्ला , फरीदाबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच की कार्यवाही की, और जांच की कार्यवाही के बाद,  पुलिस टीम ने मृतका नेहा कुमारी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखा दिया है। और इस बारे में मृतका नेहा कुमारी के मायके वालों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी। 
    

Related posts

फरीदाबाद :कांग्रेस पार्टी परिवर्तन रथ यात्रा का अब से थोड़ी में 5000 से अधिक और घुड़ सवार लोग फूल बरसा कर शानदार स्वागत करेंगें, लखन सिंगला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे 7 दिवसीय पच्चकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन श्रृद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने व अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश -6 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x