Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सूरजकुंड के होटल ताज विवान्ता में एक 42 वर्षीय एनआरआई महिला की बाथ टब में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई, पुलिस जांच में जुटी ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सूरजकुंड के होटल ताज विवान्ता में एक 42 वर्षीय एनआरआई महिला की बाथ टब में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। होटल के रूम नंबर 631 में मृतक पाई गई महिला का नाम ऋतु कुमार है और महिला पिछले 5 दिनों से होटल में ठहरी हुई थी। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति अमेरिका से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। पति के आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
सूरजकुंड के ताज विवांता होटल के 631 नंबर कमरे में ऋतु की लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक ऋतु 22 अप्रैल से होटल ताज विवांता में ठहरी हुई थी। ऋतु के भाई-बहन दिल्ली में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक ऋतु के परिजनों ने ही देर रात पुलिस को इत्तिला दी थी कि वह होटल में ठहरी है और फोन नहीं उठा रही है। इस पर जब पुलिस होटल पहुंची और होटल स्टाफ से कमरा खुलवाया तो ऋतु की डेड बॉडी बाथ टब में पड़ी थी। इस पर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक ऋतु के पति अरुण कुमार न्यू जरसी, अमेरिका में रहते हैं। फिलहाल पुलिस उनके पति के आने का इंतज़ार कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका ऋतू की दूसरी शादी और पति अरुण कुमार की तीसरी शादी हैं। ऋतू की अरुण कुमार की शादी 3 मार्च 2017 को हुई थी और मृतका ऋतू के पति अरुण का न्यू जरसी, अमेरिका में अच्छा ख़ासा कारोबार हैं। हत्या के कारणों का अभी तक बिल्कुल पता नहीं चल सका हैं। फिलहाल सूरजकुंड थाना पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रहीं हैं और मृतका के पति अरुण के आने का इंतजार कर रहीं हैं।

Related posts

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन का उद्देश्य देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों के 50 करोड लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है, गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा की पंचायत को गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी डे के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ समारोह।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x