
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ मामूली कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि पडोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई है। खौफनाक वारदात बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी की है। यहाँ रहने वाले 50 वर्षीय जीवन किशोर की देर रात उनके ही पड़ोसी विशाल कश्यप और उसके साथी विक्की से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपितों ने जीवन किशोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से जीवन किशोर गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस हत्याकांड का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, वह पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया है। इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो लोग मृतक जीवन किशोर को उनके घर से अपने साथ बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके कुछ ही देर बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया गिरफ्तारी के लिए.
एडिशनल डीसीपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद और कहासुनी का प्रतीत हो रहा है। आरोपितों की पहचान विशाल कश्यप और उसके साथी विक्की के रूप में हुई है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।एक मामूली विवाद में किसी की जान ले लेना यह दर्शाता है कि लोगों में कानून का डर और सब्र दोनों खत्म होता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि बादलपुर थाना पुलिस इन दोनों नामजद आरोपितों को कितनी जल्दी सलाखों के पीछे पहुँचाती
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

