
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के समीप इंडस्ट्री एरिया में एक जूते बनाने वाली एक फ़ेक्ट्री में शार्ट सर्किट होने के बाद हुई जबरदस्त धमाके के साथ आग फ़ैल गई। आग की ये घटना की शुरुआत आज वीरवार की प्रात 7 बजे हुई। लगी इस आग की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर -31 ,फरीदाबाद की पुलिस टीम अपने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। और पूरे इलाके में लगी भीड़ को किनारे करके अपने कब्जे में ले लिया। और एक -एक करके फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, एनटीपीसी, एस्कॉर्ट्स की दर्जनों फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पहुंच गई और बाद में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जो अब तक आग को तेजी से बुझाने का कार्य किया जा रहा है। रबर -प्लास्टिक और गत्ते में लगी भीषण आग पर दमकल कर्मी पानी के बौछार से आग पर काबू पाते, जब रबर और केमिकल, गत्ते पर पानी का असर ख़त्म हो जाता तो फिर से आग फैलने लगती ,इसी कारण से अभी तक पूरी तरफ से आग पर काबू नहीं पाया गया है। इसमें करोड़ों के नुकशान होने की खबर है। एक साथ फैली हुई आग से 3 से 4 छोटे फ़ेक्ट्री कर खाक हो गई।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

