Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने गांव करनेरा में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में बने अवैध निर्माणों किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज गांव करनेरा में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे कालोनी में बने अवैध निर्माणों को बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। आज जो तोडा गया हैं उसमें एक प्रॉपर्टी डीलर्स की ऑफिस, 6 रिहायशी निर्माणधीन निर्माण,5 दुकानें व 60 डीपीसी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस बल का नेतृत्व सेक्टर -55 थाने के एसएचओ नरेंद्र सांगवान कर रहे थे।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि आज गांव करनेरा में अवैध रूप से करीब आठ एकड़ में अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रहीं थी जिसमें एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस, 6 रिहायशी निर्माणधीन निर्माण,5 दुकानें व 60 से अधिक डीपीसी बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया हैं। उनका कहना हैं कि इस दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में वह स्वंय मौजूद थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के नेतृत्व सेक्टर -55 थाने के एसएचओ नरेंद्र सांगवान कर रहे थे जबकि तोड़फोड़ की कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल,अजरुद्दीन, सुरेश कुमार व प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद : लड़की को अपने बॉय फ्रेंड के साथ कार में बैठते हुए देख पिता को लगा की उसकी लड़की को किसी ने अपहरण कर लिया,लड़की घर पहुंची।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को करनी होगी भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की पालना: डीसी

Ajit Sinha

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 18 परिवादों में से 16 का मौके पर हुआ समाधान: नरबीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x