Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पति ने चरित्र पर शक होने पर हथौड़े मार कर अपनी पत्नी की सनसनीखेज हत्या कर दी, आरोपित पति पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पति ने चरित्र शक होने के कारण आज शनिवार की सुबह लगभग 9:30 बजे अपनी पत्नी की हथौड़े से मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी। ये सनसनीखेज मामला श्याम कॉलोनी, फरुख नगर, गुरुग्राम  की है।  मौके पर पहुंची  थाना फरुखनगर , गुरुग्राम की पुलिस टीम ने जांच के बाद मृतका पूजा के शव को अपने कब्जे में लेकर जिले नागरिक अस्पताल , गुरुग्राम के शव गृह में रखवा दिया है, और मृतका पूजा के परिजनों को इस बारे में सूचना पुलिस ने दे दी है। उनके आने के बाद ही मृतका पूजा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।   
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार को थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में सुबह लगभग 09:30 बजे अस्पताल से एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल में लाए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही थाना फरुखनगर, गुरुग्राम  की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा मृतका के शव का निरीक्षण किया, जिसमें ज्ञात हुआ कि मृतका पूजा (उम्र 35 वर्ष) की उसके पति द्वारा हथौड़ा मारकर हत्या की गई है। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम तथा फिंगरप्रिंट टीमों से श्याम कॉलोनी, फरुखनगर बाईपास स्थित घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया।उनका कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नायब सिंह (उम्र 40 वर्ष) ने शक के चलते अपनी पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस टीम द्वारा मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है तथा मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने एवं उनकी शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपी पति को पुलिस टीम द्वारा काबू करके पूछताछ एवं जांच जारी है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

25 लाख रुपए की गांजा सहित अपराध शाखा ,पालम बिहार ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किए हैं

Ajit Sinha

4 लूटेरों को स्पेशल स्टाफ ने किया गिरफ्तार, लूटेरों से दो देशी पिस्तौल,6 जिंदा कारतूस ,55000 रूपए नगद बरामद।

Ajit Sinha

दो लड़कों ने एक महिला की बेटे की इक्छा पूरी करने के लिए किया एक साल तीन महीने की मासूम लड़के का अपहरण, गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x