Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में प्लॉटों की रजिस्ट्री 2 सालों से हैं बंद,पलायन कर चुके हैं काफी बिल्डर लोग, 987 प्लॉटों की रजिस्ट्री होने है, जो पेंडिंग है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद में लगभग 2 -5 सालों से प्लाटों की रजिस्ट्री बंद है इसके चलते ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासीगण काफी मुश्किल में हैं। प्लाटों की रजिस्ट्री लम्बें समय से बंद होने से बिल्डर लोग भी काफी संख्या में बीपीटीपी, फरीदाबाद, पलवल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद के हुडा सेक्टरों की ओर पलायन कर चुके है, और कुछ लोग और जाने की अपनी तैयारी कर रहे है। अब तो ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद में गिने-चुने ही बिल्डर लोग रह गए है। इस मामले में फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता का कहना है कि उनके सुन ने में आया था कि अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में बोर्ड कम्प्लीट नहीं होने की वजह से ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में प्लाटों की बिल्कुल रजिस्ट्री बंद थी। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नई बोर्ड गठित हो चुकी हैं, जिसमें नवनियुक्त चेयरमैन संजय सूद, डायरेक्टर संजय सूद, बड़खल एसडीएम, फरीदाबाद व वरिष्ठ आईएएस व रिटायर्ड ऑफिसर संजीव कौशल शामिल है। अब ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद बंद;प्लॉटों की रजिस्ट्री जल्द चालू होने की उम्मीद है।
इस बारे में अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के नव नियुक्त चेयरमैन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान का कहना है कि संजय सूद ने दिनांक 5 मई 2026 को चैयरमेंन का कार्यभार संभाला, और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बड़खल एसडीएम,फरीदाबाद व चैयरमेन संजय सूद व रिटायर्ड आईएएस संजीव कौशल को यूआईसी का डायरेक्टर नियुक्त किया है। अब कंपनी में बोर्ड पूरे है। जहां तक ग्रीन फील्ड कॉलोनी की प्लॉटों रजिस्ट्री की बात है, इस बारे में विचार -विमर्श हुई थी। इनमें एक डायरेक्टर की सिग्नेचर को वेबसाइट पर अपलोड होना बाकी हैं, जो जल्द हो जाएगी। इसके बाद प्लॉटों की रजिस्ट्री संभवता शुरू हो जाएगी। खबर के मुताबिक कुल 987 प्लॉटों की रजिस्ट्री अभी पेंडिंग है,। जिसका रजिस्ट्री होना है ,और लोगों को इसका इंतजार है। बोर्ड भी चाहती है कि प्लॉटों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द हो। उम्मीद है कि एक से ढेड़ महीने में संभवता प्लॉटों की रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। देखा गया है कि जब से ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद में प्लॉटों की रजिस्ट्री बंद हुई है तभी से ही प्लॉटों को खरीदने और बेचने का काम धंधा नहीं हो रहा है। इसके चलते काफी लोग बहुत ही ज्यादा मुश्किल हैं। साथ में बिल्डर फ्लोर बनाने वाले बिल्डरों का काम धंधा बंद हो चुकी है। इसके चलते कई वर्षों से बिल्डर फ्लोर बनाने वाले बिल्डर लोग,ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद को छोड़ कर फरीदाबाद के हूड्डा सेक्टर, ग्रेटर फरीदाबाद, बीपीटीपी, पलवल व नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चले गए है। एक बिल्डर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें पैसा लगा कर काम करना है , वह कहीं भी काम कर सकते है। इस लिए उन्हें यहां से जाने में कोई दिक्कत नहीं है।
यहां की घटिया राजनीति ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद को बदनाम कर दिया है। अब तो यहां पर फ्लैट के खरीददार नहीं के बराबर रह गया है। अब यहां पर क्या करेंगे। कई लोगों ने ग्रीन फील्ड को लूट का अड्डा बना लिया है। जब देखो किसी-किसी उत्सव के नाम पर ,या विभिन्न कामों के नाम पर चंदा व सहयोग मांगते रहते है, काम धंधा यहां से खत्म हो चुकी है , कहा से लोगों के मन के मुताबिक चंदा देंगे। इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद को छोड़ कर जा रहे है। सवाल के जवाब में उन्होंने ये कहा कि यहां इतना ज्यादा शिकायत बाजी होती है,जो बताना उनके लिए बहुत मुश्किल है। बोले तो लड़ने -झगड़े के लिए तैयार हो जाते है, फिर संबंधित विभागों में दरखास्त बाजी शुरू हो जाती है। ऐसे में वह लोग करे तो क्या करे, ऐसे में यहां जाना ही ठीक है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बियर की बोतल घोपकर हत्या कर, बीते 2 सालों से फरार चल रहे एक आरोपित पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी व ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम इंफोर्स्मेंट ने संयुक्त रूप से यमुना नदी, सेहतपुर में विकसित, अवैध कालोनी में तोड़फोड़।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:बीपीटीपी बिल्डर पर बरसे मंत्री राजेश नागर, कल जनता की समस्या दूर करें -राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x