Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग उर्फ वेंकट को एसटीएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट, यह जॉर्जिया में रहकर अपना गैंग चला रहा था।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ बसपा नेता हरविलास रज्जू माजरा की हत्या के मास्टर माइंड कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग उर्फ वेंकट को एसटीएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। वह जॉर्जिया में रहकर अपना गैंग चला रहा था।वहां से प्रत्यर्पण कराकर उसे वीरवार की सुबह भारत लाया गया। उसके ऊपर हरियाणा, दिल्ली, पंजाब एवं चंडीगढ़ में 12 से अधिक हत्या, लूट, फिरौती के मामले दर्ज हैं। एसटीएफ की मोस्ट वांटेड की सूची में वह शामिल था। उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। बीते वर्ष जनवरी में अंबाला के नारायणगढ़ इलाके में बसपा नेता को सरेआम गोलियों से भून डाला गया था। उस हत्याकांड से गैंगस्टर वेंकट अधिक चर्चा में आया था। बताया जाता है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह फर्जी पासपोर्ट बनवाकर जॉर्जिया भाग गया था।वहीं से बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम से वह अपना गैंग चला रहा था। वह वहीं से युवाओं को अपने गैंग में शामिल कर रहा था। बताया जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई की तरह उसके गैंग में भी युवाओं की फौज है। हरियाणा एसटीएफ ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से उसे जॉर्जिया में हिरासत में ले लिया और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी कराई।

Related posts

चंडीगढ़: कल 23 जून को प्रतिभावान खिलाड़ियों को “भीम अवॉर्ड” देने हेतु अभिनंदन-समारोह का आयोजन।

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन-सीजीआरएफ आफिस अब पूर्णतय गुरुग्राम शिफ्ट

Ajit Sinha

सोहना रोड भौंडसी कट से भोंडसी जेल की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन कल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x