Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

मांगे नहीं मानी गई तो एक सप्ताह बाद बैठक होगी और महापंचायत पर रणनीति बनेगी: विजय प्रताप


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:नेहरू कालोनी संघर्ष समिति के आहवान पर नेहरू कालोनी गांव में तोडफ़ोड़ विरोध में आज रविवार को हजारों की तदाद में लोग एकत्र हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। समिति की अपील पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ङ्क्षसह ,जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना व अन्य दलों के नेताओं ने सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। धरने में उपस्थित लोगों की भीड़ को देख विजय प्रताप भावुक हो गए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेशक ये लड़ाई लंबी है, लेकिन हम हार मानने वाले नहीं है। अपने अस्तित्व की लड़ाई किसी भी हद तक जाकर लड़ेंगे। रात के अंधेरे में चोरों की तरह पहले शिव मंदिर को ओर बाद में मस्जिद को तहस नहस किया और उसके बाद उनके हौंसले बढ़े और गरीबों के आशियानों को उजाडऩे लगे। भीषण गर्मी में उजड़े हुए लोग छत के बिना सडक़ों पर पड़े और आशियाने की तलाश में इधर उधर भटकने लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान से डरो,अगर ऐलीवेटिड कॉरिडोर ,मैट्रो स्टेशन निकलाने के लिए तोडफ़ोड़ की गई थी तो पहले उनकी डीपीआर दिखाते ,लोगों को समझाते ,लेकिन अभी हुआ कुछ नहीं सोते हुए लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाना कहां का न्याय है। ये लोग अपने शहर के लोग हैं और इनके ऊपर इस तरह की कार्यवाही ऐसा लगता है, जैसे दुश्मन देश रात के अंधेरे में हमला करता है। इस प्रकार निर्दयता किसी प्रकार भी बर्दाश्त के काबिल नहीं है। विजय प्रताप ने कहा कि किसानों के खिलाफ  लाए गए तीन काले कानून की तर्ज पर हमे भी संयम से विरोध करना पड़ेगा। हमें शांतिपूर्वक ,सत्याग्रह जैसे तरीके अपनाने पड़ेगे। लम्बी लड़ाई के लिए हमें तैयार रहना पड़ेगा। शांतिपूर्वक आंदोलन के लिए नेहरू कॉलोनी संघर्ष समिति जोभी रूपरेखा तैयार करेगी  ,सभी विपक्षी दल उसका अनुशरण कर आगे की कार्रवाई करेगा। सभी लोगों की सलाह मशविरा कर एक सप्ताह बाद अगर सरकार इस बाबत भाजपा सरकार कोई ठोस आश्वासन नहीं देती तो एक सप्ताह बाद बैठक होगी जिसमें महापंचायत पर रणनीति बनेगी । जिसमें देश भर के नेता और लोगों का हुजूम उमड़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्नु विकास विभाग की जमीन ही शहर बसाने वाले लोगों की है। उस पर सरकार लोगों को बसा सकती है। बेशकीमती जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। गरीब लोगों को उजाड़ कर लेकिन उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। किसी परियोजना के लिए जमीन थोड़ी बहुत जमीन लेनी थी तो पहले उनको वैकलपिक स्थान दे। ऐसी बर्बरतापूर्वक कार्रवाई कतई बर्दास्त नहीं है। आज के धरणे प्रमुख रूप स पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ,जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व पार्षद राकेश भड़ाना,विजयपाल सरपंच, अख्तर सरपंच , गिर्राज पाली, ईशांत कथूरिया ,बब्लू आप पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शर्मा  , रिंकू चाँदीला, शालिनी चोपड़ा, सुमित गौड़, प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी,साहिल खान, सरदार बलजीत अरोड़ा, मोहसीन खान, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, राकेश भड़ाना एडवोकट आदि ने संबोधित किया और अनेक दलों के नेताओं तोडफ़ोड़ की कड़ी भत्र्सना की और गरीबों की लड़ाई में उनके साथ देने का आशवासन दिया।  जबकि मंच संचालन रोहताश चौधरी ने किया। नेहरू कालोनी संघर्ष समिति की ओर चन्द्रवीर , देवा भड़ाना , जगदीश सहित दर्जनों के तदाद लोग उपस्थित थे। नेहरू कालोनी के लोगों ने कहा कि विजय प्रताप के हम लोग ऋणी हैं, जो ये कालोनी के लिए खड़े होकर आए। इनके परिवार ने हमेशा लोगों को बचाने का काम किया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आज के दौर में बेटियां असहाय नहीं, देश और प्रदेश की शान हैं: नायब सैनी

Ajit Sinha

तीसरे मानव रचना उत्कृष्टता सम्मान-2019 का आयोजन

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने भ्रम की राजनीति फ़ैलाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को आड़े हाथों लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x