Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

व्यापारी के मर्डर के बाद डीसीपी ने जिलाभर में किया व्यापक स्तर पर पुलिस स्टाफ का फेरबदल, पिंजौर थाना प्रभारी सस्पेंड। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पिंजौर में बीते दिन सामने आए व्यापारी के हत्या मामले के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही पाए जाने पर थाना पिंजौर के प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। इसके साथ ही पिंजौर थाना में तैनात अन्य पुलिस स्टाफ का भी तबादला किया गया है।इस कार्रवाई के तहत केवल पिंजौर क्षेत्र तक सीमित न रहते हुए जिले के विभिन्न थाना और पुलिस चौकियों में भी व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों की नई तैनाती कर कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में समय-समय पर आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए जाते हैं ताकि व्यवस्था को अधिक चुस्त, सक्रिय और जवाबदेह बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करना है जिससे अपराधों की रोकथाम और जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिले में यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

Related posts

पुलिसकर्मियों ने दी 10 लाख की मदद: आईसीयू में जीवन के लिए संघर्ष कर रही स्वीटी के मदद के लिए आगे आए लोग।

Ajit Sinha

पीएस साइबर साउथ-वेस्ट की टीम ने फर्जी ऋण ऐप धोखाधड़ी के कुख्यात गठजोड़ का भंडाफोड़ किया -6 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ढेड़ लाख रूपए की सुपारी देकर पडोसी की हत्या करवाने से पहले ही पुलिस ने चार आरोपितों को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x