Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मानसिक रूप से कमजोर युवक को बना रखा था बंधुआ मजदूर, थाना तिगांव की टीम ने किया रेस्क्यू, एक गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना तिगांव क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहाबाद से पुलिस ने एक बंधुआ मजदूर को रेस्क्यू किया है। युवक मानसिक रूप से विकृत था। थाना तिगांव की टीम ने उसको रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कर दिया है तथा एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस प्रवक्ता अनुसार गत 17 जून को थाना तिगांव की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव शाहबाद में 30 वर्षीय युवक को बंधुआ मजदूर बनाकर रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची और ताजपुर निवासी एक युवक को टीम ने रेस्क्यू किया तथा इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। इस घटनाक्रम के संबंध में युवक के ताऊ के लड़के जसविंदर की शिकायत पर थाना तिगांव में शाहाबाद निवासी एक दंपति पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाकर कार्रवाई आरंभ की गई।उन्होंने आगे बताया कि थाना तिगांव की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए शाहाबाद निवासी जगनलाल को गत 18 जून को गिरफ्तार कर, शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है…..

Related posts

फोटो वायरल करने की धमकी, हथियार के बल पर डरा धमकाकर रुपयों की वसूली व आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला -अरेस्ट

Ajit Sinha

पत्नी और उसके मायके वालों ने राहुल को इतना ज्यादा लूटा और प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने मथुरा में आखिर क्यों चलाया आपरेशन “फूफा” जी- जानने के लिए पढ़े 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x