Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल एवं बीजेपी अध्यक्ष अजय मित्तल नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से मिले।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता से भाजपा पंचकूला के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल एवं पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल ने मुलाकात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अजय मित्तल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता भाजपा की वरिष्ठ एवं समर्पित महिला कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिला एवं प्रदेश स्तर पर विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। डा. अर्चना गुप्ता एक कुशल संगठनकर्ता होने के साथ-साथ अपने विनम्र स्वभाव, सकारात्मक सोच एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार के कारण संगठन में बेहद लोकप्रिय हैं। कुलभूषण गोयल ने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की कमान एक महिला कार्यकर्ता को सौंपना समस्त हरियाणा वासियों, विशेषकर महिलाओं के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के सभी जिलों के प्रभारियों की घोषणा

Ajit Sinha

वीडियो देखें: भारतीय अर्थ व्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है, ‘असत्याग्रही’ इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं- राहुल गांधी   

Ajit Sinha

बीजेपी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x