Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बीजेपी सरकार द्वार मंदिर एवं मस्जिद पर रात के अंधेरे में की गई तोड़फोड़ की कार्यवाही शर्मनाक : विजय प्रताप


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शुक्रवार की रात को एनआईटी 3 स्थित शिव मंदिर एवं नेहरू कालोनी स्थित बरसों पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने को लेकर काँग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने अपना आक्रोश प्रकट किया। रात के अंधेरे में की गई इस कार्यवाही को उन्होंने निंदनीय एवं शर्मनाक करार दिया। विजय प्रताप ने कहा कि सरकार की किसी योजना के बीच में अगर यह मंदिर एवं मस्जिद आ रहे थे तो, पहले लोगों से बात करनी चाहिए थी, इस प्रकार चोरों की तरह कार्यवाही करना उचित नहीं है। विजय प्रताप ने मौका स्थल पर जाकर जायज लिया और वहाँ मौजूद लोगों से हालात जानें। लोगों ने बताया कि रात को जब वो अपने घरों में सोये हुए थे तो, केवल मस्जिद एवं मंदिर ही नहीं, बल्कि उनके घरों पर भी बिलडोज़र चल रहे थे। इस कार्यवाही के दौरान नेहरू कालोनी के लगभग 12 मकानों को भी तोड़ दिया गया। रात के अंधेरे में जब परिवार अपने घरों में सोये हुए हों और उनके ऊपर तोडफोड की कार्यवाही करना अमानवीय कृत्य है। ये लोग अपने शहर के लोग हैं और इनके ऊपर इस तरह की कार्यवाही ऐसा लगता है, जैसे दुश्मन देश रात के अंधेरे में हमला करता है। विजय प्रताप ने कहा कि किसी भी जगह पर सामाजिक, धार्मिक इमारत है और उस जगह पब्लिक हित में कोई योजना है तो कार्यवाही करने से पहले सरकार को लोगों से बात करनी चाहिए लोगों की धार्मिक भावनाएं मंदिर, मस्जिद से जुड़ी होती हैं, लेकिन सरकार को लोगों की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं है। अपने देश में अपने लोगों से सरकार का दुश्मनों जैसा व्यवहार समझ से परे है। लोगों को सामान तक निकालने का मौका नहीं दिया। लंबे समय से कोई इमारत विशेष रुप से धार्मिक आस्था से जुडा मंदिर एवं मस्जिद को हटाने से पहले लोगों को समय दिया जाना चाहिए, लोगों से बात करके उनको संतुष्ट करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती। रोज महंगाई बढ रही है, बेरोजगारी बढ रही है, शहर में सफ़ाई नहीं है पाइन के पानी की किल्लत है लोग भुखमरी की कगार पर है। भ्रष्टाचार चरम पर है इसलिए बीजेपी सरकार लोगों को मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह का काम करती है। लोगों को सुविधाएं इनसे दी नहीं जा रही, इन्ही के मंत्री कह रहे हैं की जो सड़कें कॉंग्रेस सरकार में बनी थी, वो आज भी चल रही हैं।
उन्होंने कहा मंदिर मस्जिद की वैकल्पिक व्यवस्था किए बैगर की गई इस कार्यवाही की वो निंदा करते हैं

Related posts

महिला काव्य गोष्ठी में कवयित्रियों ने देशभक्ति, प्रेम,ममता, नारी महिमा में सुंदर शब्द चित्र बिखेरे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की करें पालना विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोविड में रखें सावधानी पूरी, दो गज दूरी-अभी भी जरूरी,सड़क पर अतिक्रमण न करें :डीसीपी डॉ. अर्पित जैन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x