Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

कनाडा-भारत संयुक्त वक्तव्य 2026 व्यापार और निवेश मंच


अजीत सिन्हा/ नई दिल्ली
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की है ताकि दोनों देशों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और व्यवसायों के लिए कारोबारी अवसरों को बढ़ाने वाले मजबूत परिणाम प्राप्त किए जा सकें। हाल ही में हुई मंत्रिस्तरीय बैठकों से मिली गति को आगे बढ़ाते हुए, सिद्धू ने  पीयूष गोयल के नेतृत्व में विश्व के अब तक सबसे बड़े भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, कृषि-खाद्य, उन्नत विनिर्माण, डिजिटल प्रौद्योगिकी और कौशल विकास जैसे पूरक क्षेत्रों में सहयोग को परिपुष्ट करने के अवसरों पर बल दिया।दोनों मंत्रियों ने एक महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इस वर्ष के अंत तक वार्ता को पूरा करने के अपने साझा लक्ष्य की पुष्टि की। उन्होंने बाजार पहुंच बढ़ाने, सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखलाओं का समर्थन करने और द्विपक्षीय आर्थिक विकास को सक्षम बनाने में सीईपीए के महत्व पर बल दिया।दोनों मंत्रियों ने कनाडा-भारत व्यापार और निवेश मंच का शुभारंभ एक प्रमुख मंच के रूप में किया। यह कनाडा और भारतीय उद्योग जगत प्रमुखों को एक साथ लाते हुए नई वाणिज्यिक साझेदारियों और व्यापारिक जुड़ाव को बढ़ावा देता है।दोनों मंत्रियों ने भारत और कनाडा के बीच संपर्क बढ़ाने के महत्व पर भी बल दिया- जिसमें लोगों के बीच संबंध, व्यावसायिक गतिशीलता और प्रत्यक्ष वाणिज्यिक संपर्क शामिल हैं और यह विस्तारित व्यापार और निवेश के लिए आवश्यक कारक हैं।सिद्धू ने पुष्टि की कि कनाडा इस वर्ष के अंत में भारत में टीम कनाडा व्यापार मिशन का नेतृत्व करेगा, जो भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में कनाडा के व्यवसायों की मजबूत रुचि और वाणिज्यिक साझेदारी को गहरा करने की साझा महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।कनाडा और भारत ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में दीर्घकालिक, उच्च गुणवत्ता वाले निवेश को प्रोत्साहित करना जारी रखने और दोनों देशों के व्यवसायों, नवोन्मेषकों और संस्थागत भागीदारों के बीच गहन सहयोग का समर्थन करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देशों ने नियमित संवाद बनाए रखने और आगामी महीनों में ठोस परिणाम प्राप्त करने की भी प्रतिबद्धता जताई।

Related posts

आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति के कागजात, डिजिटल उपकरण, 10 लाख की नकदी, बैंक बैलेंस, 100 करोड़, कीअचल सम्पतियों की पहचान।

Ajit Sinha

दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनजर निर्माण कार्यों पर रोक के बावजूद सेंट्रल विस्टा में चल रहे काम पर सीपीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी

Ajit Sinha

लाइव वीडियो सुने: मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस साथ मिलकर भाजपा के कुशासन व जंगलराज का अंत करेगी- खरगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x