
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में हुए किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की सनसनीखेज हत्या की और चौंकाने वाली वारदात की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा कोई बाहरी नहीं, बल्कि चांदनी का ही रूम पार्टनर अभिषेक उर्फ मोना निकला। पुलिस ने आरोपित को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिसमें आरोपित के पैर में गोली लगी है। आखिर क्यों एक रूम पार्टनर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया? देखिए इस खास रिपोर्ट में…
ग्रेटर नोएडा का तुगलपुर गांव… जहां 24 मई को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसका शव बरामद हुआ। पुलिस के लिए यह मर्डर मिस्ट्री एक बड़ी चुनौती थी। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार के नेतृत्व में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस जांच में जुटी और महज कुछ ही घंटों में कातिल तक पहुंच गई। लेकिन पुलिस जब कातिल को पकड़ने सेक्टर-148 मेट्रो लाइन की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची, आरोपित अभिषेक उर्फ मोना ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो सीधे आरोपित के पैर में जा लगी। पुलिस ने घायल आरोपित अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कातिल के पास से, अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया है. इस कत्ल की इनसाइड स्टोरी सनसनीखेज और चौंकाने वाली है. आखिर अभिषेक ने इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया? पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वो बेहद चौंकाने वाला है। आरोपित अभिषेक शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी रूम पार्टनर किन्नर चांदनी उसकी शादी में लगातार बाधा बन रही थी। अभिषेक ने यह आरोप लगाया है, कि किन्नर मनोरंजन शर्मा अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज किया करता था। इसी रोज-रोज के विवाद और गुस्से में आकर अभिषेक ने चांदनी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बना डाला। पुलिस ने घायल आरोपित अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कातिल के पास से, अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया है.
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

