Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम न्यायालय परिसर में रिकार्ड रुम में आगजनी की घटना के बाद सुरक्षा एवं अनुसंधान संबंधी आवश्यक सूचना ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम न्यायालय के रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लगने के कारण सुरक्षा और जांच के मद्देनजर कल दिनांक 25 मई 2026 को न्यायालय परिसर के सभी द्वारों (गेट्स) को पूर्णतया बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों को छोड़ कर आम जनता सहित सभी का प्रवेश निषेध रहेगा। इस दौरान घटना स्थल पर पुलिस अनुसंधान, फॉरेंसिक जांच और मलबे को हटाने का कार्य तेजी से किया जाएगा।प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने और साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मीडिया बंधुओं से विशेष अनुरोध :सभी पत्रकार बंधुओं और मीडिया कर्मियों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस संवेदनशील समय में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। जब तक जांच और मलबा हटाने का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक बिना किसी अनिवार्य या आपातकालीन कार्य के न्यायालय परिसर में प्रवेश न करें।अनावश्यक आवाजाही से अनुसंधान कार्य प्रभावित हो सकता है। स्थिति सामान्य होते ही प्रशासन द्वारा आधिकारिक अपडेट जारी कर दिया जाएगा।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 24 किलो गांजा पत्ती ( नशीला पदार्थ ) के साथ दो महिलाओं को किया गिरफतार

Ajit Sinha

अय्याशियों लिए पडोसी के घर में की लाखों की चोरी, 10 लाख रूपए के आभूषण और नगदी के साथ दो चोर अरेस्ट।

Ajit Sinha

गोविंदपुरी इलाके में सब्जी व्यापारी की पत्नी और बेटे की घर में लूटपाट के बाद चाकू गोदकर सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x