Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

हथौड़े, लाठी -डंडों से पीट -पीट कर अधमरा करने के मामले में क्राइम ब्रांच , पलवल की टीम ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार किए है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: अलावलपुर गांव के समीप गत 19 मई 2026 की सुबह लगभग पौने आठ बजे हथौड़े, सरिया व लाठी डंडों से सिकंदर डागर निवासी बसंत विहार को मार -मार कर गंभीर चोट पहुंचाने के एक गंभीर मामले में क्राइम ब्रांच , पलवल की टीम ने आज गुरुवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किए है जिनके नाम प्रवीण निवासी कृष्णा कॉलोनी,पलवल, देवेंद्र उर्फ़ देवा व जोधपुर, पलवल निवासी बलराम उर्फ़ बल्लू एंव हरदेव उर्फ़ गोली है। शिकायतकर्ता सिकंदर डागर और आरोपित प्रवीण के बीच सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट पर काफी गाली -ग्लौज हुई थी। इसी के चलते आरोपितों ने उपरोक्त वारदातों को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना कैंप पलवल में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

Related posts

फरीदाबाद: सीएम फ़्लाइंग स्कवाड टीम ने आज एक मसाले कंपनी छापेमारी कर 2000 किलोग्राम मसाले के पैकेटों को बरामद किया।

Ajit Sinha

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस और गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी विदाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दिल्ली पुलिस के होमगार्ड की तलवार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी, एक आरोपित पकड़ा गया, दूसरा फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x