Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

शनि देव मंदिर में दानपात्र तोड़कर नकदी और धार्मिक सामान चोरी करने वाले दो शातिर आरोपित पकड़े गए ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टॉफ टीम ने धार्मिक स्थल में चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए थाना पिंजौर क्षेत्र में स्थित शनिदेव मंदिर आंचल विहार में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई नकदी में से शेष बचे 5 हजार रुपये, मंदिर का तांबे का नाग तथा पीतल की घंटी बरामद की है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना पिंजौर में व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह शनि देव मंदिर के देखरेखकर्ता एवं कोषाध्यक्ष हैं। 24 अप्रैल को जब वह मंदिर पहुंचे तो मंदिर का एक लोहे का दानपात्र गायब मिला जबकि दूसरे दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। इसके अलावा मंदिर से पीतल की घंटी और तांबे का नाग भी चोरी पाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार दानपात्र से नकदी भी चोरी हुई थी। शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज: हमारी जांच के दौरान सामने आया कि चोरी के मामलें में पहले से गिरफ्तार आरोपी रातुल उर्फ पीगलु निवासी मॉडल टाउन पिंजौर तथा मलकीत उर्फ गांधी निवासी गांव अमराला ने इस वारदात को भी अंजाम दिया था। दोनों आरोपी उस समय अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल में बंद थे। अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर दोनों आरोपियों को जांच में शामिल किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मंदिर में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। रिमांड के दौरान इन्चार्ज निर्मल की अगुवाई में टीम द्वारा आरोपियों से चोरी की गई रकम में से 5 हजार रुपये, तांबे का नाग और पीतल की घंटी बरामद की गई। आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Related posts

लापता दीपक की हत्या उसके साथियों ने पैसे की लेनदेन और पुरानी रंजिश के कारण की थी, 7 अरेस्ट।

Ajit Sinha

सिरफिरे आशिक ने हैवानियत की सारी हदें पार की,लड़की को चौथी मंजिल से फेक ,उसके शव लेकर गया भाग-वीडियो

Ajit Sinha

संगठित अपराध पर एसटीएफ हरियाणा का कड़ा प्रहार: दो महीनों में 145 अपराधी गिरफ्तार, कई कुख्यात गैंगों का नेटवर्क ध्वस्त-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x